लोहरदगा के बक्सीडीपा में दुकान से 169 मोबाइल चोरी, कैश भी लेकर फरार हुए चोर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 31, 2025

लोहरदगाः सेन्हा थाना क्षेत्र के बक्सीडीपा स्थित एक मोबाइल दुकान का शटर तोड़ कर बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की चोरी कर ली। चोरी की यह घटना बाल्मीकि साहू के पुत्र मुकेश कुमार की मोबाइल दुकान में हुई। मोबाइल दुकान के संचालक मुकेश कुमार ने सेन्हा थाना में दिए आवेदन में स्पष्ट किया है कि वे मंगलवार की रात करीब 9.45 बजे दुकान बंद कर दुकान के पीछे उसी बिल्डिंग में स्थित अपने घर में सोने चले गए। बुधवार सुबह दुकान की लाइट बंद देखकर संदेह हुआ। जब दुकान खोली गई तो शटर का लॉक टूटा हुआ था और अंदर से मोबाइल व नकदी गायब थे। पुलिस को दिए आवेदन में मुकेश कुमार ने यह भी स्पष्ट किया है कि अज्ञात चोर दुकान में लगे सीसीटीवी के डीबीआर के साथ बिक्री के लिए रखे विभिन्न कंपनियों के कुल 169 मोबाइल फोन तथा 43 हजार 490 रुपये नकद चोरी कर ले गए। चोरी गए मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 31 लाख 35 हजार 183 रुपये बताई गई है।

See also  Bihar में रह रही पाकिस्तान की 28 महिलाएं पुलिस की निगरानी में, वीजा के लिए फिर से देना होगा आवेदन

WhatsApp Image 2025 12 31 at 7.23.30 PM

लोहरदगा-गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन की बैठक में एक जनवरी से बंदी स्थगित करने का फैसला, धीरज साहू ने बताया ऐतिहासिक जीत

मामले में सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा ने बताया कि मोबाइल दुकान के संचालक मुकेश कुमार के आवेदन पर सेन्हा थाना कांड संख्या 140/25 दर्ज कर लिया गया है। मामले की सूचना पुलिस के वरीय अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद डीएसपी सुधीर प्रसाद साहू ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चोरों की तलाश में जुट गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now