लोहरदगा रेलवे स्टेशन का DRM के साथ रेलवे GM ने किया निरीक्षण, कहा- यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 17, 2026

लोहरदगा : दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने शुक्रवार को लोहरदगा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था और चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। जिसके बाद उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि रेलवे की प्राथमिकता यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर सुविधाओं से युक्त यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है। इस दिशा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। रेलवे महाप्रबंधक विशेष सैलून कोच से रांची मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) करुणा निधि सिंह और रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पिस्का रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के क्रम में लोहरदगा पहुंचे। यहां पर रेलवे जीएम ने स्टेशन परिसर का निरीक्षण करते हुए यात्री प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जीएम ने अधिकारियों से स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं और चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने स्टेशन प्रबंधन को निर्देश दिया कि यात्रियों की सुविधा से जुड़े सभी कार्यों की नियमित निगरानी की जाए तथा स्टेशन परिसर की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जाए।

See also  झारखंड में पहली बार शराब दुकानों की लॉटरी में पारदर्शिता, जानिए लोहरदगा में किसकी किस्मत चमकी

WhatsApp Image 2026 07 17 at 4.24.49 PM

रेलवे महाप्रबंधक ने स्थानीय रेलवे कर्मियों से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली। साथ ही स्टेशन के भविष्य के विकास, आधारभूत संरचना के विस्तार और यात्री सुविधाओं में और सुधार की संभावनाओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा की। जीएम के आगमन को लेकर पूरे स्टेशन परिसर में सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था चाक-चौबंद रही। निरीक्षण के बाद महाप्रबंधक का दल निर्धारित कार्यक्रम के तहत पिस्का के लिए रवाना हो गया। निरीक्षण के दौरान रांची मंडल के डीआरएम करुणा निधि सिंह, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक विनोद कुमार, सहायक वाणिज्य प्रबंधक अनिल कुमार, लोहरदगा स्टेशन प्रबंधक गजेंद्र प्रसाद यादव, स्टेशन मास्टर आनंद कुमार सहित रेलवे के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now