हजारीबाग सेंट्रल जेल से फरार हुए तीन कैदी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 31, 2025

हजारीबाग सेंट्रल जेल से फरार हुए तीन कैदी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हजारीबागः झारखंड की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जेलों में से एक लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा हजारीबाग से तीन कैदियों के फरार होने की खबर है। इस घटना ने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है और राज्य की हाई सिक्योरिटी जेलों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरार हुए तीनों कैदी धनबाद जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तीनों कैदी किस आपराधिक मामले में सजा काट रहे थे या विचाराधीन कैदी थे। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

रांची सहित चार जिलों में शीतलहर, गुमला में ठंड का 10 सान का रिकार्ड टूटा, 12 जिलों में घने कोहरे के आसार
क्षेत्र में नाकाबंदी और सघन छापेमारी अभियान जारी
जेल से कैदियों के फरार होने की खबर आते ही प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी गई है और फरार कैदियों की तलाश में सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
प्रारंभिक स्तर पर जेल प्रशासन इस बात की समीक्षा कर रहा है कि कैदी किस रास्ते से और किन परिस्थितियों में उच्च सुरक्षा घेरे को भेदकर भागने में सफल रहे। सुरक्षा में गंभीर चूक की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है।

See also  इंसान को लगा दी सुअर की किडनी, ऑपरेशन के बाद घर भी लौटा शख्स; डॉक्टर्स का नया कमाल

निलंबित IAS विनय चौबे का क्या है टाटा मोटर्स के शोरूम से कनेक्शन, ACB ने कोडरमा में मारी रेड
हाई सिक्योरिटी पर उठ रहे गंभीर सवाल
लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा को राज्य की उन चुनिंदा जेलों में गिना जाता है, जहां खूंखार अपराधी, कुख्यात नक्सली और कई हाई प्रोफाइल विचाराधीन कैदियों को रखा जाता है। ऐसी हाई सिक्योरिटी जेल से एक साथ तीन कैदियों का भाग जाना जेल की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगाता है। घटना के बाद जेल के भीतर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now