- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

बिहार में 7 डिग्री तक गिरा तापमान, 5 जनवरी तक राहत की उम्मीद नहीं, 25 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट

झारखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 जनवरी को कोहरा और बादल छाएं रहेंगे

पटनाः बिहार में घने कोहरे और सर्द हवा से भीषण ठंड का प्रभाव बना हुआ है। लाेगों को पांच जनवरी तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए कोल्ड डे और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। राज्य के अधिकतर जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनने को लेकर ऑरेंज अलर्ट और घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
पांच दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। बुधवार को राज्य के 25 जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी है। जबकि अन्य जिलों में घना कोहरा छाए रहने के साथ पछुआ के कारण दिन और रात कनकनी बनी रहेगी।

नए साल के जश्न से पहले रांची में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर विशेष नजर
पटना का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस
मंगलवार को गयाजी, औरंगाबाद, नालंदा में भीषण कोल्ड डे एवं डेहरी में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। राज्य में 7.7 डिग्री सेल्सियस के साथ राजगीर सबसे ठंडा रहा। पटना का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम दृृश्यता सात सौ मीटर वाल्मीकि नगर में दर्ज हुआ।
शेखपुरा एवं राजगीर में सर्वाधिक तापमान दर्ज
मंगलवार को पटना सहित आसपास इलाकों में दिन में धूप निकलने से लोगों को कनकनी से राहत मिली। पटना का अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस एवं 19.0 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा एवं राजगीर में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।पटना के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज हुआ। पटना सहित 14 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। राज्य का अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस से 17.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

See also  कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने दी बधाई, कहा- हौसला रखिए फिर खुशियां लौटेंगी

बिहार के आरा में पंचायत के सचिव जी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, विजलेंस की टीम ने रंगे हाथ धर दबोचा
प्रमुख शहरों का तापमान
पटना 16.9 12.4
गया 18.5 7.8
भागलपुर 15.0 12.0
मुजफ्फरपुर 13.2 12.2

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now