झारखंड में शीतलहर का कहर जारी, रांची का पारा 2.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 30, 2025

आज और कल चलेगी शीतलहरी, रांची समेत कई जिलों में ठंड और कोहरे का सितम जारी, स्कूल बंद

रांचीः झारखंड के 12 जिलों को छोड़कर अन्य जिलों में लोगों को अगले तीन दिनों तक ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। लेकिन इस बीच राजधानी रांची में लगातार तापमान नीचे गिरता जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार रांची का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है और अगले तीन दिनों तक स्थिति यूं ही बनी रहेगी। ऐसे में ठंड से फिलहाल राहत के कोई संकेत नहीं हैं।

लड़का वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी, 12वीं की छात्रा ने धमकी से डरकर लगा ली फांसी
सोमवार को दिन में निकली हल्की धूप से लोगों को कुछ समय के लिए राहत मिली। वहीं, मैकलुस्कीगंज और कांके में भी लोग कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। नववर्ष दस्तक देने को तैयार है और लोग नववर्ष का कड़कड़ाती ठंड में भी स्वागत करने को तैयार हैं। यही कारण है कि रांची व आसपास के क्षेत्रों के पर्यटन स्थलों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
बता दें कि रांची शहरी क्षेत्र में कम और आसपास के क्षेत्रों में घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। सड़क पर दृश्यता कम हो गई है और अहले सुबह और देर रात आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। कुछ स्थानों पर हल्का व मध्यम दर्जे का कोहरा देखने को मिला।

See also  गिरिडीह केंद्रीय कारा में छापेमारी, देर रात से सुबह तक हुई सभी वार्ड की तलाशी

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, एक दिन पहले 3 जगहों से किया था नामांकन
राज्य के निकटवर्ती मध्य भाग रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के साथ साथ उत्तर पश्चिमी क्षेत्र यानी पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में शीतलहर की स्थिति देखने को मिली।सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रांची का रिकार्ड किया गया। वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

बिहार महिला आयोग में युवती को बदनाम करने की साजिश! पति को भेजा फर्जी आवेदन की कॉपी, शादी तुड़वाने का प्रयास
अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी Weather Forecast के अनुसार राज्य में अगले तीन दिनों यानी 30 और 31 दिसंबर और 1 जनवरी के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों यानी 3 और 4 जनवरी को न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
राज्य के निकटवर्ती व मध्य भाग और उत्तर पश्चिमी क्षेत्र के जिलों शीतलहर की स्थिति देखने को मिलेगी, इसे लेकर विभाग द्वारा यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा और शीतलहर का असर देखने को मिलेगा।बता दें कि राजधानी व आसपास के जिलों में ठंड ने आमजनों की जीना मुहाल कर दिया है। जनजीवन प्रभावित हो रहा है और लोगों को ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया कि सुबह और देर रात घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है।

See also  बीजेपी समर्थित नीरज कुमार बने रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर, रोशनी खलखो ने मेयर पद का संभाला पदभार

अगले चार दिन राजधानी का इतना रहेगा तापमान
30 दिसंबर : अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस

31 दिसंबर : अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस

1 जनवरी : अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस।

2 जनवरी : अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस।

कांके में कड़ाके की ठंड का कहर, कोहरे की चादर में लिपटा क्षेत्र
कांके क्षेत्र में बीते 24 घंटों के दौरान सर्दी ने अपना तीखा तेवर दिखाया। सोमवार को क्षेत्र का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 5.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अहले सुबह से ही पूरे क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई और ठंड का असर और तीखा महसूस किया गया।

BPSC ने 10 से 16 जनवरी तक आयोजित होने वाली AEDO परीक्षा स्थगित की, 9 लाख से अधिक उम्मीदवारों को झटका
मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान वर्षा बिल्कुल नहीं हुई (0.0 मिमी) लेकिन 2.8 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली सर्द हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया। सुबह और शाम के समय सड़कों पर निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों में पूरी तरह लिपटे नजर आए। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अलाव के सहारे ठंड से बचाव करते दिखे।
ठंड के चलते खेतों, खुले मैदानों और संपर्क मार्गों पर कोहरे की चादर पसरी रही, जिससे किसानों के साथ-साथ राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञ रमेश कुमार के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना है।

See also  रांची में DAV कपिल देव स्कूल के पास खड़ी बाइक में लगी आग, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now