Rabri Devi बहू Rajshri के साथ आटा चक्की चलाते नजर आई, लोकसभा चुनाव के बीच वीडियो हो रहा है वायरल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 28, 2024

Rabri Devi बहू Rajshri के साथ आटा चक्की चलाते नजर आई, लोकसभा चुनाव के बीच वीडियो हो रहा है वायरल

पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी अपनी बहू राजश्री के साथ अलग ही रूप में नजर आ रही है। वायरल वीडियो में राबड़ी देवी बहू राजश्री के साथ आटा चक्की चला रही है। राजश्री को राबड़ी चलाने की तरीका भी बता रही है और उसके गुण को बता रही है। लोकसभा चुनाव के बीच राबड़ी और उनकी बहू का वीडियो दोनों के बीच रिश्तों को तो बता ही रहा है, अपने प्राचीन परंपरा से भी सबको अवगत करा रहा है।

Heat Wave : अगले 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी, 11 जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी

लालू ने पीएम पर साधा निशाना

वही आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होने लिखा है कि जो प्रधानमंत्री लोकतांत्रिक मूल्यों, लोकलाज, मर्यादा व पद की गरिमा त्याग तथा संविधान को दरकिनार कर स्वयं जनता के बीच झूठ, भ्रम और नफरत फैला समाज से न्याय, सौहार्द, बराबरी और भाईचारे को समाप्त कर देश एवं समुदायों में विघटन व विभाजन पैदा करने पर उतारू हो तो ऐसे व्यक्ति को एक क्षण भी पद पर रहने का नैतिक अधिकार नहीं है।

See also  करमा पर्व में हेमंत सरकार ने महिलाओं को भेजा उपहार, मंईयां सम्मान योजना की अगस्त महीने की राशि भेजी गई

lalu post

हमारे महान देश एवं न्यायप्रिय समाज ने ना कभी ऐसी विभाजनकारी सोच को बर्दाश्त किया है और ना ही करेगा। यह गाँधी, फुले, कलाम, अंबेडकर, लोहिया, जेपी और कर्पूरी का देश है। कुर्सी के लिए इस महान देश एवं बाबा साहेब के संविधान की बलि चढ़ाने की मंशा रखने वाले ऐसे लोगों को जनता इस चुनाव में कड़ा सबक़ सिखायेगी।

https://x.com/Live_Dainik/status/1784426536965394811

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now