रांचीः राजधानी रांची में एक सनकी प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका को गोली मारी और फिर खुद को भी उड़ा लिया। इस घटना में युवक की मौत हो गई।पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवती का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
रांची के पर्ल आर्चिड अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरातफरी, बिल्डिंग को कराया गया खाली
घटना सुबह करीब 8.30 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान केडीएच कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय सुनील केवट उर्फ छोटू के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवती पायल कुमारी (29 वर्ष) है, जो केडीएच स्थित ‘राज चिल्ड्रेन स्कूल’ में शिक्षिका के रूप में कार्यरत है। बताया गया कि पायल शुक्रवार सुबह अपने घर से स्कूल जा रही थी।इसी दौरान केडीएच कॉलोनी मैदान गेट के पास सुनील ने उसे गोली मार दी। गोली पायल की गर्दन में लगी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई, इसके बाद उसने खुद को शूट कर लिया।



