बिहार का पॉवर सेंटर 10 सर्कुलर रोड़ हुआ खाली, रातोरात शिफ्ट हुआ राबड़ी आवास, यहीं 20 सालों तक रहा लालू परिवार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 26, 2025

बिहार का पॉवर सेंटर 10 सर्कुलर रोड़ हुआ खाली, रातोरात शिफ्ट हुआ राबड़ी आवास, यहीं 20 सालों तक रहा लालू परिवार

पटनाः बिहार का पॉवर सेंटर कहा जाने वाला राबड़ी देवी का आवास रातोरात खाली हो गया। सत्ता और विपक्ष की धुरी रहीं राबड़ी देवी का 10 सर्कुलर रोड़ बंगला अब खाली हो रहा है। बिहार सरकार से मिले नोटिस के बाद राबड़ी आवास खाली हो रहा है। गुरुवार देर रात से पिक-अप वैन के जरिये सामान बाहर निकाला जाने लगा।

पटना से इंटर स्टेट AK-47 सप्लायर फिरोज आलम गिरफ्तार, STF को मिली बड़ी कामयाबी
नई सरकार के गठन के बाद ही राबड़ी देवी को एक महीने पहले आवास खाली करने का नोटिस दिया गया था। इसके साथ- साथ ही उनके लिए नया आवास भी आवंटित किया गया था।राबड़ी आवास साल 2006 से लालू परिवार का पता था, इस बदलाव के साथ अब वो भी बदल जाएगा। सीएम नीतीश ने राबड़ी आवास को खाली करने का आदेश जारी किया था। भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को नोटिस भेजा था। राबड़ी देवी को पटना के हार्डिंग रोड पर केंद्रीय पूल आवास संख्या-39 आवंटित किया गया है।

See also  आधे उम्र के देवर के साथ भाभी हुई फरार, दो बच्चों को छोड़ मां अपने प्रेमी के साथ हो गई गायब, गहने भी ले गई साथ

सौरभ भारद्वाज, संजीव झा और आदिल अहमद खान पर FIR दर्ज, AAP नेताओं पर सांता क्लॉज के अपमान का आरोप
राबड़ी देवी का आवास भले ही खाली हो रहा हो, लेकिन इस समय पटना में न तो लालू यादव हैं और न ही तेजस्वी यादव मौजूद हैं। दोनों फिलहाल बिहार से बाहर हैं।आवास खाली किए जाने को लेकर अब तक पार्टी की तरफ से कुछ भी ऑफिशियल नहीं कहा गया है।

एक करोड़ का इनामी नक्सल कमांडर गणेश उइके मारा गया, ओडिशा में सुरक्षाबलों को मिली सफलता
परिवार ने जताया था इस आदेश का विरोध
लालू परिवार की कलह किसी से छिपी नहीं है।बेटी रोहिणी और बेटे तेजप्रताप की चर्चा न सिर्फ चुनाव में रही बल्कि चुनाव के बाद भी ये दोनों नेता अभी भी चर्चा में बने हुए हैं। कई बार तो तेजप्रताप ने तेजस्वी का खुलकर विरोध किया था। इसके बाद भी जैसे ही सरकार की तरफ से राबड़ी आवास खाली करने का आदेश दिया गया तो पूरा परिवार एक साथ नजर आया था। तेजप्रताप यादव हों या फिर राबड़ी देवी हर किसी ने सरकार के इस आदेश का विरोध किया था।
तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा था ‘छोटे भाई ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और बड़े भाई के बंगले को खाली करने का आदेश दे दिया। लालू जी और उनका परिवार अब 10 सर्कुलर रोड के बंगले में नहीं रहेगा।
जल्द पूरी होगी शिफ्टिंग
सरकार के आदेश को लेकर तमाम विरोध और बयानबाजी के आवास खाली करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही उनके नए आवास में शिफ्टिंग पूरी हो सकती है। राबड़ी आवास के बाद अब आरजेडी अपनी राजनीति का नया केंद्र अपने नए आवास को बना सकती है।

See also  यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे की वजह से भिड़ी 8 बसें और 3 कारें, 4 लोगों की मौत, 25 घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now