पटना से इंटर स्टेट AK-47 सप्लायर फिरोज आलम गिरफ्तार, STF को मिली बड़ी कामयाबी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 25, 2025

पटना से इंटर स्टेट AK-47 सप्लायर फिरोज आलम गिरफ्तार, STF को मिली बड़ी कामयाबी

डेस्कः बिहार के जमुई जिले में मलयपुर थाना पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय AK-47 हथियार सप्लायर को दबोच लिया है। लंबे समय से फरार चल रहा आरोपी मोहम्मद फिरोज आलम को पटना से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में अवैध हथियार सप्लाई के बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और उस पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

एक करोड़ का इनामी नक्सल कमांडर गणेश उइके मारा गया, ओडिशा में सुरक्षाबलों को मिली सफलता
मुंगेर का रहने वाला है आरोपी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव निवासी मोहम्मद फिरोज आलम, पिता तस्लीम आलम के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि फिरोज आलम खासतौर पर AK-47 जैसे प्रतिबंधित हथियारों की सप्लाई में सक्रिय था। मलयपुर थाना में भी उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले पहले से दर्ज हैं।
पटना के एक इलाके में छिपकर रह रहा था फिरोज
मलयपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी पटना के एक इलाके में छिपकर रह रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद मलयपुर पुलिस ने एसटीएफ और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर रणनीति बनाई और पटना में संयुक्त छापेमारी की। तय योजना के अनुसार पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा और बाद में उसे मलयपुर थाना लाया गया।

See also  बिहार के समस्तीपुर में डबल मर्डर, कुख्यात प्रभात चौधरी और सन्नी को अपराधियों ने गोलियों से भूना

बिहार में जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन से पूर्व राज्यमंत्री का पर्स चोरी, AC कोच में हुई वारदात से टेंशन में 3 राज्यों की पुलिस
काफी समय से ढूंढ रही थी पुलिस
इस संबंध में मलयपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विकास कुमार ने बताया कि मोहम्मद फिरोज आलम AK-47 हथियार सप्लाई मामले में वांछित था और पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ पूरी कर आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मुंगेर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।पुलिस अब आरोपी से पूछताछ के आधार पर अवैध हथियारों की सप्लाई चेन, हथियारों के स्रोत, खरीद-फरोख्त के तरीकों और उसके अन्य साथियों की भूमिका की जांच कर रही है।माना जा रहा है कि इस गिरफ्तारी से अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now