डेस्कः छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धर्म पूछकर तोड़फोड़ किया गया, आईडी देखकर कास्ट पूछा गया, बजरंग दल के 30 से 40 कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़फोड़ और हंगामा मचाया। रायपुर के मैग्रेटो मॉल में ये सब हुआ अवैध धर्मातरण के खिलाफ प्रदेश बंद के दौरान। इस पूरी घटना के वीडियो पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने जमकर निशाना साधा।
शर्म करो ज़ाहिलों।पूरा विश्व तुम्हें देख रहा है।तुम जैसों ने ही पूरी दुनिया के सामने देश की छीछालेदर करवाई है।
वसुधैव कुटुंबकम् हमारी आत्मा होती थी।तार तार कर रख दिया ऐसे लोगों ने।ना कोई कानून का डर और ना ही किसी कारवाई की आशंका।खुली छूट मिली है,ऐसा लगता है।
कुछ भी कर रहे हैं… pic.twitter.com/CICCOa6RfX
— Mithilesh Kumar Thakur 🇮🇳 (@MithileshJMM) December 25, 2025
कर्नाटक में दिल दहलाने वाला सड़क हादसाः लॉरी-बस की टक्कर में 17 लोगों की जिंदा जलने से मौत
क्रिसमस मनाने की थी तैयारी
यहां क्रिसमस मनाने के लिए की गई तैयारी और सजावटी सामान को कार्यकर्ताओं ने फेंक दिए। प्रदर्शनकारियों सजावट के खिलाफ जमकर नाराजगी निकालते हुए तोड़फोड़ कर दिया। जिसके बाद विवाद की स्थिति बन गई। इसके बाद मौके पर तेलीबांधा पुलिस पहुंची। तेलीबांधा थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि रायपुर बंद के लिए समर्थन लेने निकले कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की है।मॉल प्रबंधन के अनुसार इस तोड़फोड़ में करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।प्रदर्शनकारियों ने क्रिसमस ट्री और सांता क्लॉज के पुतलों को नुकसान पहुंचाया, वहीं सजावट के अन्य सामान भी तहस-नहस कर दिए।

पेसा नियामवली कैबिनेट से पास होने का मना जश्न, मुख्यमंत्री आवास पर आकर आदिवासी समाज के लोगों ने हेमंत सोरेन का जताया आभार
किसी ने नहीं दर्ज कराई शिकायत
उन्होंने कहा कि अब तक प्रबंधन की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर पूरे मामले की जांच की जाएगी। वहीं, दूसरे दिन सर्व आदिवासी सामाज के कार्यकर्ताओं ने अंतरराज्यीय बस अड्डे पहुंचकर बसों के संचालन पर रोक लगाई। आमानाका इलाके में भी पेट्रोल पंप बंद कराने को लेकर माहौल गरमाया रहा।




