देवघरः फिल्म अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत सोमवार को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथधाम पहुंची। बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर कंगना रनौत ने जलाभिषेक करने के साथ ही पूजा अर्चना की और मनोकामना मांगी। इसके बाद वो वहां से दुमका जिले में स्थित बासुकीनाथ धाम पहुंची और वहां भी पूजा अर्चना किया।
Dhoni के दरवाजे पर खड़े रहे फेमस सिंगर और ममता सरकार में मंत्री के बच्चे, पहचान बताने के बाद भी नहीं मिली एंट्री
कंगना रनौत के देवघर आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गए थे। तीर्थ पुरोहितों द्वारा विधि विधान से संकल्प करवाने के बाद गर्भ गृह में मौजूद शिवलिंग की पूजा कराई गई। अभिनेत्री कंगना रनौत के पूजा करने के दौरान गर्भगृह में अन्य भक्तों को रोक दिया गया था। जिसके बाद सांसद कंगना रनौत ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और उनका आशीर्वाद लिया।

थावे मंदिर से अब भोजपुरी अभिनेता का मोबाइल गायब, रितेश पांडे ने प्रशांत किशोर की पार्टी से लड़ा था चुनाव
मंडी से बीजेपी सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत ने फौजदारी दरबार बाबा बासुकीनाथ धाम में भी विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ की आरती भी की। अभिनेत्री कंगना रनौत के बासुकीनाथ धाम पहुंचने पर उनके समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता उमड़ पड़े। इस दौरान मंदिर में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी।
फिल्म अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथधाम मंदिर में की पूजा अर्चना@KanganaTeam pic.twitter.com/UXESn0M9wF
— Live Dainik (@Live_Dainik) December 22, 2025
आदिवासी छात्रों को निःशुल्क मिलेगी कोचिंग की सुविधा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिशोम गुरु शिबू सोरेन इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कोंचिंग सेंटर का किया उद्घाटन
देवघर एयरपोर्ट पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया था। अभिनेत्री कंगना रनौत की एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट पर लोगों की भीड़ जुटी थी। इस दौरान एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें गाड़ी में बैठाकर बाबाधाम के लिए रवाना किया। इससे पहले देवघर एयरपोर्ट पर बीजेपी सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत ने लोगों के उत्साह को देखते हुए अपना हाथ हिलाकर वहां खड़े सभी का अभिवादन किया।



