सीमांचल एक्सप्रेस पर फायरिंग, बोगी का टूटा शीशा, देर रात ट्रेन में मची दहशत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 22, 2025

सीमांचल एक्सप्रेस पर फायरिंग, बोगी का टूटा शीशा, देर रात ट्रेन में मची दहशत

डेस्कः बिहार में ट्रेन में एक बार फिर से पथराव और फायरिंग की खबर आई है। रविवार देर रात सीमांचल एक्सप्रेस पर उपद्रवियों ने फायरिंग और पत्थरबाजी की। यह घटना दिल्ली-हावड़ा मेन रेल लाइन पर हुई। ट्रेन जब आरा के पास चालीसवां पुल और जमीरा हॉल्ट के आस-पास थी, तभी उपद्रवियों ने बवाल मचाया।इस घटना में जनरल बोगी का शीशा भी टूट गया।साथ ही यात्रियों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।

गोपालगंज के मॉडल अस्पताल में घंटों कटी रही बिजली, मोबाइल का टॉर्च जलाकर डॉक्टरों ने किया इलाज-VIDEO
आरपीएफ, जीआरपी और मुफस्सिल थाने की पुलिस पहुंची
जानकारी के मुताबिक, इस घटना में किसी भी पैसेंजर के घायल होने की सूचना नहीं है। जबकि ट्रेन पर फायरिंग की सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही पूरी घटना की छानबीन में जुट गई।आरा सदर एसडीपीओ वन राज कुमार साह, रेल डीएसपी कंचन राज समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही इस घटना की वजह से आस-पास के इलाके में भी लोगों के बीच भय का माहौल कायम हो गया।

See also  हेमंत कैबिनेट की बैठक में 16 एजेंडों पर लगी मुहर, मंईयां सम्मान योजना को लेकर लिया गया बड़ा फैसला

थैले में शव ले जाने की घटना के बाद जागी झारखंड सरकार, 15 करोड़ से एक महीने के भीतर खरीदे जाएंगे मोक्ष वाहन
यह हुई थी पूरी घटना
सीमांचल एक्सप्रेस पर फायरिंग और पत्थरबाजी को लेकर ट्रेन में सवार एस्कॉर्ट पार्टी के जवान संजीव कुमार से बातचीत के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस घटना को शराब धंधे से भी जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि सीमांचल एक्सप्रेस कोहरे की वजह से काफी देरी से चल रही थी। चालीसवां पुल और जमीरा हॉल्ट के बीच में किसी ने चेन पुल्लिंग कर ट्रेन को रोक दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now