राज्यपाल रमेश बैस दिल्ली पहुंचे, राजनीतिक हलचल तेज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 2, 2022

रांची। झारखंड में राजनीतिक हलचल के बीच राज्यपाल रमेश बैस शुक्रवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। उनकी दिल्ली यात्रा को लेकर राजभवन की ओर से किसी तरह का आधिकारिक वक्तव्य जारी नहीं किया गया, लेकिन राज्यपाल के दिल्ली दौरे को लेकर कई तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
इससे पहले राज्य में सत्ताारूढ यूपीए नेताओं के एक शिष्टमंडल ने कल राज्यपाल से मुलाकात कर उनसे मुख्यूमंत्री हेमंत सोरेन के लाभ के पद मामले में जल्द स्थिति स्पष्ट करने का आग्रह किया था। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपा था।
इस बीच, हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में पांच सितम्बर को राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाये जाने का फैसला किया गया। इस सत्र में बहुमत साबित करने के लिए सरकार की ओर से सदन में विश्वाीस प्रस्तांव रखा जा सकता है।
राजनीतिक हलकों में इस बात की चर्चा है राज्यपाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिल सकते हैं। यह भी संभावना जतायी जा रही है कि राज्यपाल इलेक्शन कमीशन के मंतव्य पर न केवल पीएम और गृह मंत्री से चर्चा करेंगे, राज्य की ताजा राजनीतिक हालात को लेकर कोई रिपोर्ट दे सकते हैं। अब राज्य की निगाहें राज्यपाल के दिल्ली दौरे पर टिक गयी हैं।

See also  वित्त मंत्री ने वाणिज्य कर अधिकारी को सस्पेंड करने का आदेश दिया, मामला सामने आने पर राधाकृष्ण किशोर हुए हैरान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now