साइकिल चलाने वाले के यहां से मिली लैंबोर्गिनी और BMW, यूपी के यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी घर पहुंची ED तो…

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 19, 2025

anurag-diwedi-youtuber

डेस्कः उत्तर प्रदेश के एक साधारण परिवार से आने वाले यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी की ‘रंक से राजा’ बनने की कहानी जितनी फिल्मी है, अब उस पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का शिकंजा भी उतना ही नाटकीय है। कभी साइकिल से चलने वाले अनुराग के घर पर जब ईडी ने छापा मारा और करोड़ों की लग्जरी गाड़ियां जब्त कीं तो हर कोई हैरान रह गया। अनुराग की रातों रात बदली किस्मत, बेहिसाब दौलत के प्रदर्शन के साथ पिछले ही महीने दुबई में क्रूज पर शादी ने ही उसे जांच एजेंसियों के रडार पर ला खड़ा किया है।

ईडी की टीम ने जब अनुराग द्विवेदी के आवास पर छापेमारी की तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। घर के बाहर दुनिया की सबसे महंगी ब्रांड्स की गाड़ियों का काफिला खड़ा था। ईडी ने कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ रुपये कीमत की एक लैंबोर्गिनी, एक बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज और थार समेत कुल पांच लग्जरी गाड़ियां जब्त कर ली हैं। इन गाड़ियों को अब ईडी कार्यालय में खड़ा कराया गया है।

अखबारों पर क्यों फूटा बांग्लादेशी भीड़ का गुस्सा? मरते-मरते बचे 25 पत्रकार, 4 घंटे बाद रेस्क्यू

See also  BMP में नौकरी लगते बेवफा हुई पत्नी, SSP से बोला पति- पत्नी दिला दें

अनुराग द्विवेदी यूपी के छोटे से जिले उन्नाव के ग्राम पंचायत भीतरेपार के मजरे खजूर का रहने वाला अनुराग द्विवेदी कभी साधारण ग्रामीण जीवन जीता था। वर्ष 2017-18 में गांव में रहते हुए क्रिकेट सट्टेबाजी में लाखों गंवाने के बाद पिता की फटकार मिली और दोस्त संजीत कुमार के साथ दिल्ली चला गया। यहीं से किस्मत का पासा पलटा।

दिल्ली में ड्रीम 11 जैसी फैंटेसी गतिविधियों से जुड़कर कथित तौर पर सट्टा खिलवाने का काम शुरू किया। बाद में अपना फैंटेसी ऐप लॉन्च किया। सोशल मीडिया के सहारे खुद को ‘फैंटेसी क्रिकेट एक्सपर्ट’ के तौर पर स्थापित किया। कभी साइकिल से चलने वाले अनुराग के पास आज महंगी कारों का काफिला बताया जाता है।

यूट्यूब पर फॉलोअर्स की भीड़ जुटाने के बाद सात जनवरी 2024 को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘तू कर लेगा’ नाम से मीट-अप किया। इसमें उसके सैकड़ों प्रशंसक शामिल हुए। इसके बाद दिसंबर 2024 में विवादों ने जोर पकड़ा। दावा हुआ कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा रोहित गोदारा फोन कर एक करोड़ की रंगदारी और जान से मारने की धमकी दे रहा है।

See also  रांची सदर अस्पताल में युवक ने की अश्लील हरकत, प्रशिक्षु नर्सों ने बनाया वीडियो, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जीतन राम मांझी ने DM से सेटिंग कर हम प्रत्याशी को जिताया था! केंद्रीय मंत्री के बयान से मची खलबली

अनुराग ने सोशल मीडिया पर सुरक्षा की गुहार लगाई, फिर पोस्ट हटा ली। इससे अनुराग चर्चाएं और तेज हो गईं। पिछले महीने नवंबर 2025 में दुबई के होटल और क्रूज पर भव्य शादी ने फिर सुर्खियां बटोरीं। बताया जा रहा है कि शादी में उसने करीब 100 रिश्तेदारों को खुद हवाई जहाज का टिकट और अन्य खर्च देकर शादी में दुबई बुलाया था।

स्थानीय लोगों और अनुराग को जानने वालों के मुताबिक, कुछ साल पहले तक उसकी जीवनशैली बेहद सामान्य थी। अनुराग साइकिल का इस्तेमाल करते थे। लेकिन यूट्यूब पर फैंटेसी क्रिकेट एक्सपर्ट के तौर पर मशहूर होने के बाद उसकी दुनिया ही बदल गई।

केवाईसी कराने पहुंचा था शख्स, बैंक मैनेजर ने चेक किया खाता, तो दोनों को आने लगे चक्कर

अनुराग सबसे ज्यादा चर्चा में तब आए, जब उन्होंने अपनी शादी एक लग्जरी क्रूज पर बेहद शाही अंदाज में की। इस भव्य आयोजन में करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए गए। क्रूज पर हुई इस शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुए थे, जिसमें उनकी अकूत दौलत का प्रदर्शन साफ दिख रहा था।

See also  इंडिया गठबंधन की बैठकों के बीच सपा ने लोकसभा के लिए 16 उम्मीदवारों की सूची जारी की, डिंपल यादव मैनपुरी से बनी उम्मीदवार

जानकारों का मानना है कि क्रूज पर हुई इसी आलीशान शादी ने जांच एजेंसियों का ध्यान अनुराग की ओर खींचा। एक यूट्यूबर के पास इतने कम समय में इतनी बेहिसाब दौलत कहां से आई, यह सवाल खड़ा हो गया।

ईडी को संदेह है कि अनुराग की इस कमाई का जरिया सिर्फ यूट्यूब नहीं है, बल्कि इसके तार हवाला कारोबार, अवैध सट्टेबाजी ऐप्स या मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े हो सकते हैं। आरोप है कि उन्होंने फर्जी खातों और बिचौलियों के जरिए मोटा पैसा कमाया और उसे लग्जरी लाइफस्टाइल और दुबई में संपत्तियां खरीदने में निवेश किया। फिलहाल ईडी उनकी आय के असली स्रोतों और पैसों के लेन-देन की गहनता से जांच कर रही है।

बिहार में डॉक्टर किडनैपिंग केस में पुलिस का एक्शन, छपरा में दो बदमाशों को दौड़ाकर मारी गोली

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now