- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले राज्यसभा के पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू, झारखंड के संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें झारखंड प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीतियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।मुलाकात के दौरान पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को झारखंड में संगठन की जमीनी हकीकत से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है और संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, ताकि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके। साहू ने झारखंड में कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका और सामाजिक न्याय, समावेशी विकास तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में पार्टी के योगदान की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में कांग्रेस की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है, और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना समय की मांग है।

See also  गिरिडीह के पीरटांड जंगल में फिर लगी आग, जड़ी-बूटियों और वन्यजीवों को भारी नुकसान

WhatsApp Image 2025 12 18 at 21.00.04 2c15e591

लोहरदगा में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, सहवाग–हरभजन की मौजूदगी से बढ़ेगा रोमांच
इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे को फरवरी माह में लोहरदगा में आयोजित होने वाले बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण भी दिया। उन्होंने बताया कि यह टूर्नामेंट खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस आयोजन के माध्यम से खेल और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का उद्देश्य है।श्री साहू ने कहा कि बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट न केवल लोहरदगा बल्कि पूरे झारखंड के लिए गौरव का विषय बन चुका है। इस टूर्नामेंट में देश-प्रदेश की नामी हस्तियों की मौजूदगी से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है और खेल संस्कृति को नई ऊर्जा मिलती है।राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे ने भी पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू की सक्रियता और संगठन के प्रति उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने झारखंड में संगठन को और मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही तथा युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर विशेष ध्यान देने का संदेश दिया।यह शिष्टाचार मुलाकात राजनीतिक चर्चा के साथ-साथ संगठन, सरकार और खेल के माध्यम से सामाजिक विकास को आगे बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखी जा रही है

See also  'एक चुम्मा देगी क्या?' एक्ट्रेस के साथ लोकल ट्रेन में हुई यह घटना, दोस्तों संग कॉलेज से लौट रही थीं जब…
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now