धनबाद में पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, गंभीर हालत में दुर्गापुर रेफर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 18, 2025

firing-dhanbad

धनबादः निरसा थाना क्षेत्र के देवियाना गेट एनएच-19 के दिल्ली लेन स्थित मां उमा शक्ति फिलिंग पाइंट में देर रात पेट्रोल पंप मालिक व पत्थर कारोबारी राणा प्रताप सिंह के पुत्र सौरभ सिंह को गोली लगी है। घटना के बाद पंप परिसर में हड़कंप मच गया। घायल सौरभ सिंह को पंप के कर्मी व दोस्त आनन-फानन में असर्फी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि गोली उनके कंधे में लगी है। घटना की सूचना मिलते ही निरसा थाना की पुलिस और एसडीपीओ रजत मानिक बाखला घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। घटना के संबंध में एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस को गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई थी।

विनय चौबे की पत्नी ने रांची में 1 करोड़ की कॉमर्शियल प्रॉपर्टी 26 लाख में खरीदी, कारण ढूंढ रही हैं ACB

See also  अखबारों पर क्यों फूटा बांग्लादेशी भीड़ का गुस्सा? मरते-मरते बचे 25 पत्रकार, 4 घंटे बाद रेस्क्यू

जांच के दौरान पुलिस ने पेट्रोल पंप के पीछे चहारदीवारी से घिरे एक सुनसान स्थान से आधा दर्जन बीयर की बोतलें, चिप्स के पैकेट और एक गोली का खोखा बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि घटना खाने-पीने के दौरान फायरिंग हुई होगी। हालांकि गोली किस परिस्थिति में चली और किसने चलाई इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

एसडीपीओ ने बताया कि यह भी जानकारी सामने आई है कि घायल युवक के पास लाइसेंसी पिस्टल है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोली लाइसेंसी हथियार से चली है या किसी दूसरे ने फायरिंग की है।पुलिस पेट्रोल पंप परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है, ताकि घटना के समय वहां मौजूद लोगों की पहचान और तलाश की जा सके। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम को लेकर छानबीन में जुटी हुई है।

पटना में ऑटो गैंग के जाल में फंसी युवती, आधी रात को डर से दे दिया चेन, पुलिस लोकेशन ट्रेस कर पहुंची

See also  स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस हुई डिरेल, टला बड़ा रेल हादसा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now