नीतीश कुमार को पाकिस्तान के डॉन ने दी धमकी, हिसाब उठाने को लेकर मांगे माफी नहीं तो अंजाम तय

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 17, 2025

नीतीश कुमार को पाकिस्तान के डॉन ने दी धमकी, हिसाब उठाने को लेकर मांगे माफी नहीं तो अंजाम तय

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़ा एक घरेलू विवाद अब देश की सीमाओं को पार कर अंतरराष्ट्रीय चर्चा का विषय बन गया है। पटना में एक कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम महिला चिकित्सक के हिजाब को लेकर उठे विवाद में अब पाकिस्तान का कुख्यात डॉन शहजाद भट्टी कूद पड़ा है। उसने वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की धमकी दी है, जिससे राजनीतिक और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि Live Dainik वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है।

नीतीश कुमार पर मुस्लिम महिला का हिजाब खींचने का आरोप, आरजेडी और कांग्रेस ने किया हमला
दरअसल, यह पूरा मामला सोमवार को मुख्यमंत्री सचिवालय ‘संवाद’ में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम से जुड़ा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक हजार से अधिक नवनियुक्त आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंप रहे थे।इसी दौरान एक महिला चिकित्सक मंच पर नियुक्ति पत्र लेने पहुंचीं। वह चेहरे पर हिजाब पहने हुई थीं। आरोप है कि नियुक्ति पत्र देते समय मुख्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, ‘यह क्या है?’ और कथित तौर पर महिला चिकित्सक के चेहरे से हिजाब हटा दिया।घटना के तुरंत बाद महिला चिकित्सक असहज और घबराई हुई नजर आईं। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने उन्हें मंच से हटाकर एक ओर ले गया।

See also  JMM विधायक अनंत प्रताप देव सड़क हादसे में बाल-बाल बचे, एयरबैग खुलने से बची जान

हिजाब नहीं हटाना चाहिए था, मांफी मांगें सीएम नीतीश कुमार; इमारत-ए-शरिया के सचिव भड़के
इस दौरान मुख्यमंत्री के पास खड़े उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उन्हें रोकने की कोशिश करते हुए दिखाई दिए। कार्यक्रम का वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इसके बाद सियासी गलियारों से लेकर सामाजिक मंचों तक बहस तेज हो गई।इसी वायरल वीडियो के आधार पर पाकिस्तान का कुख्यात डॉन शहजाद भट्टी सामने आया। उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुलेआम धमकी दी।

प्रदीप यादव से कांग्रेस और JMM के आलाकमान नाराज, जल्द झारखंड में हो सकता है बड़ा बदलाव
वीडियो में भट्टी कहता है कि ‘सब लोगों ने देखा कि बिहार में क्या हुआ। एक बड़े पद पर बैठा आदमी एक मुस्लिम महिला के साथ ऐसा करता है। अभी भी समय है कि वह उस महिला और उस बच्ची से माफी मांग ले। अगर आज माफी नहीं मांगी गई तो बाद में यह मत कहना कि चेतावनी नहीं दी गई थी।’भट्टी ने अपने बयान में भारत की संस्थाओं का भी जिक्र किया और कार्रवाई की मांग की, जिससे यह साफ हो गया कि वह इस मुद्दे को जानबूझकर अंतरराष्ट्रीय रंग देने की कोशिश कर रहा है।हालांकि, अब तक बिहार सरकार या मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इस धमकी पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

See also  नीतीश कुमार के खिलाफ रांची में शिकायत, नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान महिला डॉक्टर का खींचा था हिजाब

मां और पिता दोनों सांसद, अब बेटा खेलेगा IPL, केकेआर ने 30 लाख में खरीदा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शहजाद भट्टी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का रहने वाला है और उस पर भारत विरोधी गतिविधियों और आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप लगते रहे हैं।सोशल मीडिया पर वह खुद को इस्लाम और पाकिस्तान का “सिपाही” बताता है और विवादित वीडियो व बयानों के जरिए सुर्खियों में बना रहता है।इस पूरे प्रकरण ने बिहार की राजनीति में भी हलचल पैदा कर दी है। विपक्ष जहां मुख्यमंत्री के व्यवहार पर सवाल उठा रहा है, वहीं सत्तापक्ष इसे बेवजह तूल देने की कोशिश बता रहा है।विशेषज्ञों का मानना है कि किसी पाकिस्तानी डॉन का इस तरह भारतीय राज्य के मुख्यमंत्री को धमकी देना गंभीर मामला है और इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता।फिलहाल, हिजाब विवाद, वायरल वीडियो और पाकिस्तानी डॉन की धमकी—इन तीनों ने मिलकर बिहार की सियासत को एक बार फिर गरमा दिया है, और आने वाले दिनों में इस पर राजनीतिक और प्रशासनिक प्रतिक्रिया और तेज होने की संभावना है।

See also  ऐब्स बनाने की ऐसी चाहत, इन्फ्लूएंसर ने एसिड इंजेक्शन पर खर्च कर दिए 40 करोड़ रुपए!
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now