एमपी में बच्चे की चाहत में पति-पत्नी ने मंदिर में बनाए शारीरिक संबंध, मचा बवाल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 16, 2025

guna-viral-video

मध्यप्रदेश के गुना जिले में स्थित एक मंदिर में युवक-युवती के द्वारा अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल होने से हड़कंप मचा हुआ है। वायरल वीडियो में मंदिर में बनी बेंच पर युवक-युवती शारीरिक संबंध बनाते दिख रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों में खासा आक्रोश है और वहीं हिंदू संगठनों ने भी इस पर कड़ा एतराज जताते हुए विरोध प्रदर्शन कर अश्लील हरकत करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इधर पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद अश्लील हरकत करने वाले युवक-युवती की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

गुना के बजरंगगढ़ स्थित बीस भुजा देवी मंदिर में बनी बैंच पर युवक-युवती का शारीरिक संबंध वीडियो वायरल होने और हिंदू संगठनों के विरोध को देखते हुए बजरंगगढ़ थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो जल्द ही पुलिस ने युवक-युवती की पहचान कर ली और उन तक पहुंच गई।

See also  FIFA World Cup 2026: 48 टीमों के साथ शुरू होगा इतिहास का सबसे बड़ा फुटबॉल महाकुंभ

सीयूजे में सड़क निर्माण कार्य के दौरान पुलिस से भिड़े रैयत, कांके थाना घेरा

थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल होते ही उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया और पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एक विशेष टीम गठित की गई। जांच में पुलिस ने पाया कि वीडियो में दिख रहे युवक-युवती पति-पत्नी हैं जो कि एक टैक्सी से मंदिर आए थे। सीसीटीवी फुटेज के जरिए टैक्सी का नंबर पता चला और फिर दंपत्ति की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

बताया जा रहा है कि मंदिर में शारीरिक संबंध बनाने वाले पति-पत्नी को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया और उनसे पूछताछ की तो पता चला कि बच्चे के जन्म की मन्नत के कारण उन्होंने ऐसा किया। आरोपी दंपति मंदिर से करीब 16 किमी. दूर के एक गांव के रहने वाले हैं। हिंदू संगठनों के विरोध और लोगों के गुस्से को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

See also  जयराम महतो के बाद अब सूर्या हांसदा के गांव पहुंचे BJP के 7 बड़े नेता, फर्जी केस में किया गया एनकाउंटर, मामले की हो CBI जांच

झारखंड में नए DGP की तलाश शुरू, प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा को नहीं मिलेगा एक्सटेंशन

बताया जा रहा है कि घटना से परेशान किसी श्रद्धालु ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद मामला तेजी से वायरल हो गया। बढ़ते विरोध को देखते हुए लोगों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि धार्मिक स्थलों की गरिमा सुरक्षित रहे और ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लग सके।

प्रशासन पहले ही धार्मिक मंदिरों में कैमरे लगाने की बात कह चुका है, लेकिन यहाँ पर इसके बावजूद मंदिर की पवित्रता के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया गया, जिसकी तस्वीरें आप टीवी स्क्रीन पर देख सकते हैं। फिलहाल प्रशासन ने वीडियो को संज्ञान में लेते हुए जाँच शुरू कर दी है। अधिकारी वीडियो की सत्यता और इसमें शामिल लोगों की पहचान की प्रक्रिया में जुटे हैं।

अनाज दिलाने के नाम पर पैसों का खेल, बिहार में RJD उपाध्यक्ष प्रदीप देव गिरफ्तार

See also  मुख्यमंत्री ने दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि, दिशोम गुरु के साथ उनके संघर्ष को हेमंत सोरेन ने किया याद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now