- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता से मांगी गई दो करोड़ की रंगदारी, राहुल दुबे गैंग के नाम पर आया फोन

झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता से मांगी गई दो करोड़ की रंगदारी, राहुल दुबे गैंग के नाम पर आया फोन

रांचीः डुमरदगा में रहने वाले झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता कुणाल भारतेंदु से 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। अधिवक्ता ने इस संबंध में खेलगांव थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

सारंडा में दो IED विस्फोट, कोबरा बटालियलन के 2 जवान घायल, रांची किये गए एयरलिफ्ट
उन्होंने कहा कि 9 दिसंबर की दोपहर करीब 2.42 मिनट पर उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से मिस्ड कॉल आया। दोपहर 2.59 बजे जब उन्होंने उसी नंबर पर कॉल बैक किया, तो फोन रिसीव करने वाले व्यक्ति ने खुद को राहुल दुबे गैंग का सदस्य बताते हुए प्रकाश शुक्ला नाम से परिचय दिया। आरोपी ने पहले उनका नाम कन्फर्म किया और फिर जमीन कारोबार से जुड़े होने के बारे में पूछा। अधिवक्ता द्वारा खुद को रांची हाईकोर्ट का वकील बताने के बावजूद आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी। आरोपी ने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर पैसा नहीं मिला तो हत्या कर दी जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now