धनबाद में कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी, इंद्रराज भदौरिया, सुधीर चौटाला और मनोज अग्रवाल के खिलाफ ED की कार्रवाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 12, 2025

धनबाद में कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी, इंद्रराज भदौरिया, सुधीर चौटाला और मनोज अग्रवाल के खिलाफ ED की कार्रवाई

धनबादः प्रवर्तन निदेशाल की टीम ने धनबाद में कम से कम तीन बड़े कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी की टीम डेको आउटसोर्सिंग कंपनी के संचालक मनोज अग्रवाल, कोयला के बड़े कारोबारी मनोज अग्रवाल, सुधीर चौटाला और इंद्रराज भदौरिया के ठिकानों की तलाशी ले रही है। मनोज अग्रवाल आउटसोर्स कंपनी डेको के संचालक एवं ट्रांसपोर्टर भी है। ED की यह कार्रवाई कोयला के अवैध कारोबार के जरिए मनी लांड्रिंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

कप सिरप सिंडिकेट के खिलाफ ED की कार्रवाई, रांची सहित 25 ठिकानों पर चल रही है छापेमारी
जानकारी के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयले की काली कमाई की जांच के दूसरे दौर में लाल बहादुर सिंह से जुड़े लोगों के धनबाद और कोलकाता स्थित ठिकानों को निशाना बनाया है। छापेमारी के दायरे में गोदवरी कामोडिटिज और धनसार इंजीनियरिंग के जुड़े लोगों के धनबाद और कोलकाता स्थित ठिकानों पर छापा मारा है।

See also  Kunal Sarangi ने दिया इस्तीफा, प्रधानमंत्री की जमशेदपुर में रैली के बीच बीजेपी को बड़ा झटका

झारखंड के सरकारी स्कूलों में 20 दिसंबर से होगी अर्द्धवार्षिक परीक्षा, जेसीईआरटी ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम
उल्लेखनीय है कि इससे पहले 21 नवंबर को ईडी ने कोयला कारोबारी दीपक पोद्दार समेत कई कोयला कारोबारियों के घर व कार्यालय में छापेमारी की थी। उस छापेमारी में कोलकाता ईडी की टीम भी शामिल थी। कोलकाता ईडी की टीम पश्चिम बंगाल के ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। छापेमारी में कई करोड़ रुपये व चल अचल संपत्ति के बारे में ईडी को पता चला है। इसके साथ ही यह भी पता चला है कि कोयला के अवैध कारोबार में इंद्रराज भदौरिया, सुधीर चौटाला और मनोज अग्रवाल की भी संलिप्तता है। जिसके बाद ईडी ने इन कारोबारियों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरु की है।

नशे के अवैध कारोबार में युवक की निर्मम हत्या, शव को टुकड़ों में काटकर अलग-अलग जगह फेंका
जानकारी के मुताबिक इंद्रराज भदोरिया झारखंड और पश्चिम बंगाल का सबसे बड़े कोयला ट्रांसपोर्टरों में से एक हैं। इंद्रराज भदौरिया की कंपनी दोनों राज्यों से देश के अलग-अलग राज्यों में स्थित पावर कंपनियों में कोयला की ट्रांसपोर्टिंग करती है। भदौरिया के साथ कई दूसरे कोयला ट्रांसपोर्टर भी जुड़े हुए हैं।

See also  पाकिस्तानी लड़की को भारतीय लड़के से हुआ प्यार, रोते-बिलखते बताया कैसा है हाल; VIDEO
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now