Kunal Sarangi ने दिया इस्तीफा, प्रधानमंत्री की जमशेदपुर में रैली के बीच बीजेपी को बड़ा झटका

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 19, 2024

Kunal Sarangi

Mरांची: पूर्व विधायक और बीजेपी प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने लोकसभा चुनाव के बीच बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पद से कुणाल सारंगी ने इस्तीफा दे दिया है।

Chatra : कालीचरण सिंह का भारी विरोध, ग्रामीणों ने पीएम मोदी और सुनील सिंह के कामकाज का मांगा हिसाब तो उल्टे पांव लौटे बीजेपी प्रत्याशी Video

Kunal Sarangi ने बताई इस्तीफे

पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को लिखे गये पत्र में कुणाल सारंगी ने अपनी पीड़ा बताते हुए लिखा कि मैने आपको व्यक्तिगत तौर पर मिलकर तथा फोन और वॉट्सअप के माध्यम से लगातार सूचित किया कि पिछले 6 महीनों से स्थानीय संगठन द्वारा सुनियोजित ढंग से साजिश के तहत मुझे अपमानित करने के उद्देश्य से पार्टी के कार्यक्रमों से दूर रखा जा रहा है और पूर्वी सिंहभूम जिले में मेरे समर्थकों के साथ भी वैसा ही रवैया अपनाया जा रहा है।

See also  International Day of Yoga: पीएम मोदी ने कश्मीर में योग सत्र में लिया भाग, प्रतिभागियों से की मुलाकात, खिंचवाई सेल्फी

kunal sarangi
मेरे द्वारा इसकी सूचना प्रदेश संगठन महामंत्री तथा वर्तमान में प्रदेश के प्रभारी को सूचना लगातार अंतराल में देने के बाद भी किसी तरह का कोई संज्ञान नहीं दिये जाने के कारण आहत होकर और दुखी ह्रदय से प्रदेश के प्रवक्ता पद से इस्तीफा देता हूं।

मणिपुर में मारा गया झारखंड का मजदूर, गोड्डा के श्रीराम हांसदा जातीय हिंसा के शिकार, दो झारखंडी घायल

पीएम की सभा से पहले कुणाल सारंगी का इस्तीफ़ा

कुणाल सारंगी का प्रवक्ता पद से इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब प्रधानमंत्री उसी इलाके में सभा कर रहे थे। जमशेदपुर में प्रधानमंत्री की सभा के बीच ही कुणाल ने पार्टी को बड़ा झटका दे दिया है। प्रधानमंत्री जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार के लिए प्रचार कर रहे है इसी बीच उन्होने बीजेपी प्रवक्ता पद से कुणाल ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि कुणाल ने अभी भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर अपने बायो में मोदी का परिवार लिखकर रखा हुआ है। जेएमएम से विधायक रह चुके कुणाल 2019 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में आ गये थे और फिर 2014 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी प्रवक्ता पद से इस्तीफा कुणाल सारंगी के बदल रहे राजनीति की ओर इशारा कर रही है।

See also  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झारखंड दौरा, ST मोर्चा के अधिवेशन और जनजाति समाज के लोगों से होंगे रूबरू
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now