कफ सिरप केस में ईडी की रेड; जौनपुर, लखनऊ, वाराणसी सहित 25 ठिकानों पर छापेमारी

ed-raid

कफ सिरप की तस्करी से जुड़े एक हजार करोड़ से अधिक के अवैध कारोबार के मामले में शुक्रवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय की टीमों ने राजधानी लखनऊ, तस्करी के मुख्य केंद्र वाराणसी समेत देश के तीन राज्यों में 25 स्थानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है।

मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के सहयोगियों, आपूर्तिकर्ता फार्मा कंपनियों और चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के ठिकानों को ईडी ने निशाने पर लिया है। यूपी के जौनपुर, सहारनपुर के साथ ही झारखंड की राजधानी रांची और गुजरात के अहमदाबाद में भी छापेमारी चल रही है।

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, मुंबई अटैक के वक्त थे होम मिनिस्टर

यह बड़ी कार्रवाई पिछले दो महीनों में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में एक हजार करोड़ से ज्यादा के कफ सिरप के अवैध कारोबार का है। इसमें सोनभद्र, सहारनपुर और गाजियाबाद भी शामिल हैं। यूपी में इसे लेकर 30 से अधिक एफआईआर पहले ही दर्ज हो चुकी है। जिला स्तर के अलावा राज्य सरकार ने भी एसआईटी का गठन किया है। अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर अवैध भंडारण, परिवहन, व्यापार और सीमा पार तस्करी का आरोप है।

इस पूरे अवैध कारोबार का मुख्य आरोपी वाराणसी के शुभम जायसवाल को बताया जा रहा है। वह फिलहाल फरार है और दुबई में छिपा हुआ है। पुलिस ने अब इसके दो प्रमुख सहयोगियों अमित सिंह टाटा और एसटीएफ से बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह, शुभम के पिता भोला सिंह समेत 32 लोगों को गिरफ्तार किया है।

कफ सिरप की सप्लाई नेपाल और बांग्लादेश तक होने के सबूत मिले हैं। ऐसे में मनी लॉंड्रिग की भी आशंका को देखते हुए ईडी एक्टिव हुई है। ईडी ने पिछले दिनों शुभम जायसवाल के घर पर पूछताछ के लिए नोटिस भी चस्पा की थी।

बिहार की महिला जज समेत 4 महिलाओं से की करोड़ों की ठगी, रॉ अधिकारी बनकर प्रेम जाल में फंसाया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now