रांचीः उत्तर-पश्चिम से चली हवा ने झारखंड को ठंडा कर दिया है। हालत यह है कि शिमला से भी ज्यादा ठंडा राजधानी रांची और पलामू में हो गये हैं, जबकि कांके का पारा लुढ़क कर 3.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। गुरुवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि रांची का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस व मेदिनीनगर का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
बिहार के कई जिलों में लुढ़का पारा, कोहरा का कहर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
राज्य में 24 में से 18 जिलों का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस से कम हो गया। मौसम विभाग केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह में धुंध छायी रहेगी, जबकि दिन व रात में ठंडी हवा चलने से शीतलहर की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। रात में पारा और गिर सकता है। यह स्थिति अगले लगभग चार दिनों तक जारी रहेगी।
झारखंड के सरकारी स्कूलों में 20 दिसंबर से होगी अर्द्धवार्षिक परीक्षा, जेसीईआरटी ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम
14-15 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती ळै। गुरुवार को बोकारो का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस व चाईबासा का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने तापमान में उतार-चढ़ाव को देखते हुए लोगों को इससे बचने के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी है। खासकर बच्चों और बुजुर्गो को विशेष ख्याल रखना है। मॉर्निंग वॉक के दौरान विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। रामगढ़, हजारीबाग, गुमला और खूंटी में शीतलहर से परेशानी बढ़ गई है और पिछले 24 घंटे से मौसम शुष्क बना हुआ है।




