Logo
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल

Home | विधानसभा में बीजेपी पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा-सत्ता पक्ष को आईना दिखाने वाला विपक्ष हो गया गायब

विधानसभा में बीजेपी पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा-सत्ता पक्ष को आईना दिखाने वाला विपक्ष हो गया गायब

livedainik
December 11, 2025 9:29 PM
By
livedainik
6 months ago
Share
विधानसभा में बीजेपी पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा-सत्ता पक्ष को आईना दिखाने वाला विपक्ष हो गया गायब
SHARE

रांचीः विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अपना संबोधन शुरू करते ही सदन से बीजेपी विधायकों के गैर मौजूदगी पर तीखा तंज कसा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों महत्वपूर्ण है। सरकार के एक साल पूरा होने पर जिस विपक्ष को सत्ता पक्ष को आईना दिखाना चाहिए था वो सभी गायब है। मुख्यमंत्री ने हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर कोविड वैक्सीन, इंडिगो संकट, दिल्ली ब्लास्ट, घुसपैठ और देश की लचर अर्थव्यवस्था का हवाला देकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दो टूक कहा कि झारखंड 25 साल का हो गया है, इसको कोई डरा और डिगा नहीं सकता। गैर बीजेपी शासित राज्यों के साथ कैसा व्यवहार हो रहा है, यह नई बात नहीं है।झारखंड विधानसभा में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि विपक्ष को कोई भी सवाल उठाने से पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि द्वितीय अनुपूरक बजट की जरुरत क्यों है, इसको सभी जानते हैं। फिर भी विपक्ष के लोग कटौती प्रस्ताव लाते हैं। अभी तो सरकार का एक साल पूरा हुआ है। इस दौरान विकास की राह पर तेजी से चलने का प्रयास हो रहा है।

झारखंड में बालू घाटों के आवंटन को लेकर प्रधान महालेखाकार का बड़ा खुलासा, बताया- कैसे पहुंचाया गया 70.92 करोड़ का नुकसान
छात्रों के साथ केंद्र कर रहा है नाइंसाफी- हेमंत
सीएम ने कहा कि हमारी सरकार आने वाली पीढ़ी के लिए दिनरात मेहनत कर रही है। केंद्र सरकार ने अनुसूचित जनजाति बच्चों के उच्च शिक्षा के लिए राष्ट्रीय फेलोशिप और छात्रवृत्ति योजना के आवंटन में केंद्र ने 90 प्रतिशत राशि कम कर दी है। राष्ट्रीय विदेश छात्रवृत्ति योजना में 95 प्रतिशत की कमी कर दी गई। अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रवृत्ति आवंटन में भी 40 से 63 प्रतिशत कटौती कर दी गई। मेधा और आय आधारित छात्रवृत्ति में भी 75 प्रतिशत की कमी हो गई है। तकनीकी शिक्षा संस्थानों के अनुदान में 61 प्रतिशत की कटौती कर दी। फिर ये कैसे मांग करते हैं कि राज्य में छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है।
छात्र हित में काम कर रही है हमारी सरकार
हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार गुरुजी क्रेडिट कार्ड के जरिए 15 लाख का ऋण दे रही है। सावित्री बाई फूले योजना सरकार चला रही है। सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूल की तर्ज पर खड़ा किया जा रहा है। सरकार अपने प्रयास से प्रतियोगी परीक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था करा रही है। बेहतर प्रदर्शन के लिए शिक्षकों की भी ट्रेनिंग कराई जा रही है।
हर बड़ी घटना को किया जाता है डायवर्ट- हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि देश के विकास में झारखंड ने सबसे ज्यादा सहयोग किया है। रेलवे को यहां से सबसे ज्यादा राजस्व मिलता है। बदले में प्रदूषण, पलायन मिलता है। लोकसभा में बहस वंदे मातरम पर हो रही है। इस बहस से कितने लोगों की गरीबी खत्म होगी। कितना रोजना सृजन होगा। ये लोग वो हैं जो गरीब लोगों के मुंह से निवाला छीन लें। इंडिगो जैसी घटना में लाखों लोग प्रभावित हुए लेकिन सदन में वंदे भारत की चर्चा होती है। हर बड़ी घटना को डायवर्ट कर दिया जाता है।आज एसआईआर को लेकर अलग अलग राज्यों में जहर उगला जा रहा है। घुसपैठिए की बात की जा रही है। बॉर्डर तो भारत सरकार के जिम्मे है। अगर कोई पहचाना भी जाता है तो क्या होता है।चांदनी चौक पर बम ब्लास्ट हो गया। केमिकल को कई माह से स्टोर किया जा रहा है। लेकिन सूचना तंत्र फेल साबित हुआ।

See also  करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्ट अटैक

ममता देवी-इरफान अंसारी के बीच नोंक-झोंक और 5 लाख कमीशन देकर भी काम नहीं कराने का मामला विधानसभा में उठा, बाबूलाल मरांडी ने की जांच कराने की मांग
हवाई जहाज वाले हवाई चप्पल पहनने को विवश- सीएम
सीएम ने कहा कि देश के सुरक्षाबल आज आदिवासी इलाके में हैं। क्योंकि जंगलों को उजाड़ना है और उसे व्यापारी मित्रों को देना है,लोग आक्रोश में हैं। महंगाई को लेकर कोई चर्चा नहीं है। आर्थिक रूप से देश की स्थिति बदहाल है। हवाई चप्पल वालों को हवाई जहाज में चढ़ाने की बात हुई थी। क्या हुआ उसका, जो हवाई जहाज में चढ़ रहे हैं उनको हवाई चप्पल पहनने को विवश किया जा रहा है।
पता नहीं किस नक्षत्र में केंद्र में बनी सरकार- हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कहा कि 2014 से आजतक के कार्यकाल में कभी मंदिर तो कभी मस्जिद, कभी रेल तो कभी हवाई जहाज दुर्घटना। लाखों लोग मर रहे हैं।ना जाने किस नक्षत्र में राजपाट संभाला है। हाल में पता चला कि कोविड वैक्सीन की वजह से बीमारियां तेजी से फैली हैं। ये अनुसंधान का विषय है। ये वैक्सीन सही था या नहीं।कोई अपंग पैदा हो रहा है। कोई हार्ट अटैक से मर रहा है। किसी को कैंसर हो रहा है। इससे साफ है कि हड़बड़ी में जिस तरह से देश की दिशा बदलना चाह रहे है वो अच्छा नहीं है। रिसर्च के नाम पर सन्नाटा है। देश ने क्या रिसर्च हुआ, जिसपर दुनिया गर्व करे।
हालिया घटनाओं के लिए दोषी कौन- हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत द्वारा निर्मित फाइटर प्लेन का प्रदर्शन चल रहा था। विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट की मौत हो गई। पूरा ठीकरा पायलट पर फोड़ा जाएगा। देश की सेना के नाम पर वोट मांगा जाता है। सेना को भी दोषी ठहराया जाता है। गोवा में इतनी बड़ी घटना हो गई। वहां काम करने वाले मजदूर मारे गये हैं। वहां भाजपा की सरकार है। रेस्टूरेंट के मालिक विदेश भाग गये। इस मामले में कुछ नहीं होगा। विपक्ष का आचरण इस बात पर आधारित होता है कि कैसे अखबारों में छपें। सार्थक डिमांड होती, सवाल होते तो सरकार तैयार रहती।

See also  बिहार का कुख्यात ठाकुर यादव झारखंड से गिरफ्तार, हत्या-लूट समेत कई मामलों में था वांछित
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article झारखंड में बालू घाटों के आवंटन को लेकर प्रधान महालेखाकार का बड़ा खुलासा, बताया- कैसे पहुंचाया गया 70.92 करोड़ का नुकसान झारखंड में बालू घाटों के आवंटन को लेकर प्रधान महालेखाकार का बड़ा खुलासा, बताया- कैसे पहुंचाया गया 70.92 करोड़ का नुकसान
Next Article JPSC की परीक्षा से बाहर किए गए 10 अभ्यर्थियों की होगी नियुक्ति, झारखंड हाईकोर्ट ने दिया आदेश JPSC की परीक्षा से बाहर किए गए 10 अभ्यर्थियों की होगी नियुक्ति, झारखंड हाईकोर्ट ने दिया आदेश
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Ad imageAd image

Recent Posts

  • बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद
  • खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी
  • घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश
  • देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप
  • सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल, केस दर्ज
  • पटना के बाढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 की मौत, 8 घायल, देवघर से पूजा कर लौट रहा था परिवार
  • सांप कांटने से पिता-पुत्र की मौत, गर्मी के कारण रात में जमीन परा सोये थे दोनों
  • भागलपुर में JDU सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल चुरा ले गए चोर

You Might Also Like

बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद

बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धरती आबा के बलिदान को किया याद

1 hour ago
खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक

खान सर को बड़ी राहत, फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, पुल‍िस से मांगी केस डायरी

6 hours ago
घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

घर के पानी टंकी में 27 सांप मिलने से हड़कंप, पानी बंद होने के बाद टंकी में झांककर देखा तो उड़ गए होश

6 hours ago
देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

देवघर से एपीके फाइल डेवलपर गिरफ्तार, धनबाद के डॉक्टर से साइबर ठगी का आरोप

7 hours ago
Logo
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
  • Correction Policy
  • Ethics Policy

Follow Us On Social Media

Copyright © 2023-26 Live Dainik Broadcast Pvt. Ltd., All Rights Reserved.

adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?