- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

गोइलकेरा स्टेशन पर कांटाबाजी–हटिया इस्पात एक्सप्रेस का ठहराव मंजूर,जोबा मांझी के प्रयासों से मिली बड़ी सफलता

नई दिल्ली/गोइलकेरा, चाईबासा सांसद जोबा मांझी द्वारा संसद में उठाए गए प्रश्न के बाद गोइलकेरा रेलवे स्टेशन पर कांटाबाजी–हटिया इस्पात एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22862/22861) के ठहराव को रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। यह जानकारी स्वयं रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

रेल मंत्री ने अपने उत्तर में कहा कि रेल यात्रियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए गोइलकेरा स्टेशन पर इस्पात एक्सप्रेस के ठहराव की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, जिससे स्थानीय यात्रियों, छात्र-छात्राओं, व्यवसायियों और मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा।

सांसद ने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह गोइलकेरा एवं आसपास के क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग थी, जो अब पूरी हो गई है। उन्होंने इसके लिए माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया और जनता को शुभकामनाएं देते हुए इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया।

See also  नीतीश कैबिनेट में लगी 46 एजेंडो पर लगी मुहर, वृद्ध-दिव्यांग और विधवा को 1100 रुपया पेंशन देने को मिली मंजूरी

स्थानीय लोगों में इस फैसले को लेकर खुशी की लहर है और लंबे समय से प्रतीक्षित इस सुविधा के शुरू होने से क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now