डेस्कः जापान के उत्तरी तट से दूर समुद्र में एक शक्तिशाली भूकंप आया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता लगभग 7.6 आंकी गई।भूकंप के बाद देश के पूर्वोत्तर तट के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।भूकंप का केंद्र आओमोरी प्रांत के तट से 80 किमी दूर, 50 किमी की गहराई पर था।
IndiGo के टॉप अधिकारियों को DGCA ने भेजा समन,CEO-COO को किया तलब
जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा है कि भूकंप आओमोरी और होक्काइडो के तट पर आया, उत्तर-पूर्वी तट पर तीन मीटर (10 फीट) ऊंची सुनामी आ सकती है। पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर (PTWC) ने चेतावनी जारी की है कि भूकंप से उठी खतरनाक सुनामी लहरें जापान और रूस के तटों को प्रभावित कर सकती हैं। इसके अलावा भूकंप के केंद्र से 1,000 किमी के दायरे में आने वाले किसी भी इलाके में विनाशकारी लहरों का खतरा बना हुआ है। ये शक्तिशाली झटका जापान के पूर्वोत्तर तट के लिए विशेष रूप से चिंता का कारण है, जहां वर्षों पहले भी बड़ी सुनामी आ चुकी है।
जापान में भूकंप क्यों आते हैं?
जापान दुनिया के उन देशों में से एक है, जां सबसे ज्यादा भूकंप आते हैं। यह देश प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर पर स्थित है. यह वह क्षेत्र है जहां पृथ्वी की टेक्टोनिक प्लेटें आपस में टकराती हैं, जिससे बार-बार भूकंप आते हैं।
इसी क्षेत्र में मार्च 2011 में भयंकर भूकंप और सुनामी आई थी, जिसमें हजारों लोग मारे गए थे. हालांकि इस बार अब तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है




