रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को रांची के एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री महाधिवक्ता राजीव रंजन के साथ कोर्ट में हाजिरी लगाने पहुंचे। हाईकोर्ट के आदेश के बाद मुख्यमंत्री को सिर्फ शनिवार को कोर्ट में हाजिरी लगानी थी।
हेमंत सोरेन आज MP-MLA कोर्ट में होंगे पेश, ईडी के समन की अवहेलना का मामला
कोर्ट में उन्होंने जमानत के लिए 7000 के दो बेल बांड भरा। कोर्ट ने इस मामले में उन्हें जमानत दे दी। ईडी समन की अवहेलना मामले में अगली सुनवाई अब 12 दिसंबर को होगी। हाई कोर्ट के आदेश पर सीएम को एमपी-एमएलए कोर्ट में उपस्थित होना पड़ा है। ED की ओर से दर्ज शिकायतवाद में कहा गया है कि जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन को 10 समन भेजे गए थे, जिनमें से वे केवल दो समन पर ही ईडी के समक्ष उपस्थित हुए। ईडी का कहना है कि यह समन की अवहेलना की श्रेणी में आता है।







