जीएसटी घोटाले में लोहा कारोबारी प्रमोद अग्रवाल गिरफ्तार, 10 घंटे तक अधिकारियों ने की पूछताछ

जीएसटी घोटाले में लोहा कारोबारी प्रमोद अग्रवाल गिरफ्तार, 10 घंटे तक अधिकारियों ने की पूछताछ

जमशेदपुरः जीएसटी खुफिया महानिदेशालय के अधिकारियों ने लोहा व्यवसायी प्रमोद अग्रवाल से 10 घंटे तक पूछताछ की। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जमशेदपुर ले जाया गया। प्रमोद अग्रवाल के गोदाम और प्रतिष्ठान में हुई जीएसटी कर चोरी पकड़ी गयी है। 72 घंटे तक चली छापेमारी में जमशेदपुर के 50 अधिकारी शामिल थे।

हेमंत सोरेन शनिवार को MP-MLA कोर्ट में होंगे पेश, झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
छापेमारी की पूरी प्रक्रिया जीएसटी खूफिया महानिदेशालय पटना जोनल यूनिट के प्रमुख के नेतृत्व में चली। यह छापेमारी मंगलवार की सुबह 11 बजे से शुरू हुई थी, जो बुधवार और गुरुवार की रात्रि एक बजे तक चली। अधिकारी यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि इसके पीछे आखिर कौन-कौन लोग शामिल है। जानकारी के अनुसार, पूरी जांच में करीब 250 करोड़ के कच्चा वाउचर से खरीद-बिक्री करने के प्रमाण मिले हैं।

शराब घोटाले में IAS अमीत कुमार से एसीबी ने पूछे तीखे सवाल, अमीत ने कहा- मेरे हटने के बाद का है मामला
करीब 90 करोड़ रुपये की पेनाल्टी देनी होगीः पलामू प्रमंडल में पहली बार किसी कारोबारी को जीएसटी खुफिला निदेशालय ने गिरफ्तार किया है। प्रमोद कुमार अग्रवाल ने दो करोड़ 35 लाख रुपये बतौर जीएसटी जमा किये हैं, जबकि अभी भी 45 करोड़ की जीएसटी की चोरी हुई है। सरकार ने लोहे के समान पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाया हैै। केंद्र सरकार को करीब 45 करोड़ का नुकसान हुआ है। पेनाल्टी के तौर पर 90 करोड़ रुपये जमा करने होंगे। अधिकारियों ने एक लैपटॉप, एक हार्ड डिस्ट, पांच मोबाइल फोन व पेन ड्राइव जब्त कर लिये हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now