हेमंत सोरेन आज MP-MLA कोर्ट में होंगे पेश, ईडी के समन की अवहेलना का मामला

नये साल से पहले हेमंत सोरेन दे रहे है सरकारी नौकरी का उपहार, 1910 अभ्यर्थियों को देंगे नियुक्ति पत्र

रांचीः ईडी के समन की अवहेलना मामले में हेमंत सोरेन को शनिवार को रांची के एमपी- एमएलए कोर्ट में हाजिर होना है। हाईकोर्ट ने उन्हें छह दिसंबर को दोपहर दो बजे हाजिर होने का निर्देश दिया है। इस मामले में बाद की तिथियों में उन्हें व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने में छूट दी है। हाईकोर्ट ने कहा है कि यदि किसी विशेष अवसर पर अदालत चाहे, तो वे शारीरिक रूप से या वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित होने के लिए बाध्य होंगे। ईडी के समन मामले निजी तौर पर हाजिर होने के लिए हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस याचिका को निष्पादित करते हुए हाईकोर्ट ने यह आदेश दिया है।

WhatsApp Image 2025 12 05 at 21.05.36 3fc9100a

हेमंत सोरेन को मिला ‘तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट’ में शामिल होने का न्यौता, डिप्टी सीएम मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने दिया आमंत्रण
ईडी ने समन का पालन नहीं करने पर हेमंत सोरेन के खिलाफ अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया था। इस संबंध में एमपी/एमएलए कोर्ट में कांड संख्या 2/2024 दर्ज है और सुनवाई जारी है।

WhatsApp Image 2025 12 05 at 21.05.36 3fc9100a 1

हेमंत सोरेन से आदिवासियों की आवाज बनने की मांग, देश भर से आए प्रतिनिधियों ने की मुलाकात
ईडी की ओर से दर्ज शिकायतवाद में कहा गया है कि जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन को 10 समन भेजे गए थे, जिनमें से वे केवल दो समनों पर ही ईडी के समक्ष उपस्थित हुए। हेमंत 20 जनवरी को जारी 8वें समन और 31 जनवरी को जारी 10वें समन पर ईडी के सामने उपस्थित हुए थे। ईडी का कहना है कि यह समनों की अवहेलना की श्रेणी में आता है

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now