डेस्कः बिहार नालंदा जिला स्थित एनएच-20 के देवधा ओवरब्रिज पर बुधवार रात तेज रफ्तार कार और स्कार्पियों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई। दोनों गाड़ियों की टक्कर इतनी भयानक थी कि कुछ सेकेंड में आग लग गई और देखते ही देखते धू-धू करके जलने लगी। इस भीषण हादसे में कार सवार 5 लोग बुरी तरह झुलस गए और एक की मौत हो गई।
रांची के पाबलो रेस्टोरेंट पर छापा,Birthday Party की आड़ में चल रहा था अवैध बार,हुक्का और शराब परोसने पर FIR
घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के देवधा गांव के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रांची से पटना जा रही मारुती कार की सामने से आ रही स्कॉर्पियो से सीधी टक्कर हुई। टक्कर के झटके से कार में आग लग गई और कुछ ही पलों में आग की लपटों ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार में फंसे युवक किसी तरह बाहर निकले, लेकिन तब तक सभी बुरी तरह झुलस चुके थे।
लालू यादव और उनके परिवार के लिए आज का दिन अहम, लैंड फॉर जॉब केस में कोर्ट सुना सकती है फैसला
झुलसे सभी पांचों घायलों को तुरंत वीआईएमएस पावापुरी रेफर किया गया। इलाज के दौरान पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय दिव्यांशु कुमार ने दम तोड़ दिया। हादसे में वह सबसे ज्यादा झुलस गया था। वहीं चार घायलों में हरनौत निवासी सम्राट कुमार, बेगूसराय निवासी रमण कुमार, बाढ़ निवासी रिशू कुमार और अंशु कुमार शामिल हैं, जिनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।दीपनगर थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।स्कॉर्पियो चालक की तलाश की जा रही है. पुलिस दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगा रही है।



