कांग्रेस की मीटिंग से 15 जिलाध्यक्ष गायब, बिहार विधानसभा चुनाव में हार को लेकर बुलाई गई थी बैठक

कांग्रेस की मीटिंग से 15 जिलाध्यक्ष गायब, बिहार विधानसभा चुनाव में हार को लेकर बुलाई गई थी बैठक

पटनाः बिहार चुनाव में कांग्रेस को मिली हार की समीक्षा बैठक में 15 जिलाध्यक्ष के गायब रहे। जिनको अब पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिनसे गैरहाजिर रहने की वजह पूछी गई है। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने की। इस बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अल्लावरू, शकील अहमद खान सहित कई नेता मौजूद थे।

बिहार में राजभवन का नाम बदला गया, अब लोक भवन के नाम से जाना जाएगा
कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों को बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार के कारणों का जानने के लिए पटना बुलाया था। लेकिन इस बैठक में 15 जिलाध्यक्ष शामिल नहीं हुए जिसके बाद पार्टी ने उन सभी नाम से शो कॉज जारी कर दिया। उनसे यह पूछा गया है कि आखिर क्या मजबूरी थी कि आप इस अहम बैठक में शामिल नहीं हुए। पार्टी कार्यालय सचिव नलिन कुमार ने इन सबकों नोटिस जारी करते हुए बैठक से अनुपस्थित रहने का कारण पूछा है। अब यदि इन लोगों की ओर से ठोस जवाब नहीं मिला तो इनके खिलाफ पार्टी कार्रवाई कर सकती है।

See also  बिहार में स्वर्ण कारोबारी के घर अपराधियों ने बोला हमला, बमबाजी कर फैलाई दहशत, दो घायल

बिहार में कांग्रेस के पूर्व विधायक अजीत शर्मा की बेटी ED के रडार पर, बेटिंग ऐप मामले में एक्ट्रेस नेहा शर्मा से पूछताछ
सुपौल के परवेज आलम, जमुई के अनिल कुमार सिंह, बक्सर के मनोज पांडेय, गयाजी के उदय मांझी, लखीसराय के अरविंद कुमार, मुंगेर के इनामुल हक और शेखपुरा के रौशन कुमार, पश्चिमी चंपारण के प्रमोद सिंह पटेल, पूर्वी चंपारण के शशिभूषण राय, अररिया के शाद अहमद, मधुबनी के सुबोध मंडल, कटिहार के सुनील यादव, पटना ग्रामीण-2 के गुरुजीत सिंह, पटना ग्रामीण-1 के राज नारायण गुप्ता को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।

Sanchar Saathi App को लेकर विपक्ष ने BJP को घेरा, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- ऐप हैं ऑप्शनल, हो सकेगा डिलीट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now