रांची-मुंबई के 15 ठिकानों पर ED की छापेमारी, चर्चित CA नरेश केजरीवाल FEMA के तहत कार्रवाई,65 लाख कैश और 55 लाख रुपये के आभूषण मिले

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 2, 2025

रांची-मुंबई के 15 ठिकानों पर ED की छापेमारी, चर्चित CA नरेश केजरीवाल FEMA के तहत कार्रवाई

रांचीः राजधानी रांची में एक बार फिर से प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई देखने को मिली है। मंगलवार की सुबह ईडी ने चर्चित सीए चार्टर्ड अकाउंटेंट नरेश केजरीवाल के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) और मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) के तहत की गई यह झारखंड में FEMA के तहत पहली छापेमारी है। ईडी ने नरेश केजरीवाल, उनके परिजनों और सहयोगियों के रांची, मुंबई और सूरत स्थित कुल 15 ठिकानों पर रेड मारी है। रांची में चर्च कॉम्प्लेक्स स्थित उनका कार्यालय और आवासीय ठिकाने जांच के दायरे में हैं। CA नरेश केजरीवाल व इससे जुड़े लोगों के ठिकानों पर हुई छापेमारी के दौरान 65 लाख रुपये नकद और 55 लाख रुपये के सोना चांदी के सिक्के मिले हैं। साथ ही हवाला के सहारे पैसों को विदेश भेजने से संबंधित सबूत मिले हैं।

झांगुर गुट के सुप्रीमो रामदेव उरांव ने किया सरेंडर, पूर्व सुप्रीमो को मारकर खुद बना था सर्वेसर्वा
जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम ने मंगलवार की सुबह तड़के 6 बजे नरेश केजरीवाल के घर पर छापा मारा। इसके साथ ही उनके पारिवारिक सदस्यों के रांची, मुंबई और सूरत के कुल 15 ठिकानों पर छापा मारा है। ईडी ने रांची में केजरीवाल के चर्च कंप्लेक्स स्थित कार्यालय सहित आवासीय ठिकानों को छापामारी के दायरे में शामिल किया है। जहां तमाम दस्तावेजों की और संपत्ति की जांच की जा रही है।

See also  रांची में सेक्स वर्कर से विवाद के देर रात तक चला ड्रामा, दो बदमाशों ने युवक को मारने की कोशिश की, पुलिस ने गोली मारकर किया गिरफ्तार

जज की जेब से मोबाइल उड़ाकर 1.34 लाख की खरीददारी, 1.53 लाख रुपये ट्रांसफर किये
विदेशों में किया निवेश
गौरतलब है कि, ईडी ने नरेश केजरीवाल के खिलाफ आयकर विभाग द्वारा की गयी छापेमारी के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर इस मामले में FEMA के तहत जांच शुरू की थी। ईडी द्वारा की गई शुरुआती जांच के दौरान केजरीवाल द्वारा विदेशों में धन निवेश किये जाने के सबूत मिले हैं।विदेशों में किये गये निवेश से जुड़े मामलों की जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन किये जाने से संबंधित जानकारी मिली है। ईडी टीम को शुरुआती जांच के दौरान CA नरेश केजरीवाल के दुबई, अमेरिका सहित कुछ अन्य देशों में निवेश से संबंधित सबूत मिले। इसी के आधार पर ईडी ने FEMA के तहत इस CA और उससे जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापा मारा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now