गढ़वा में जेवर व्यवसायी को गोली मारी, गंभीर रूप से अस्पताल में भर्ती

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 30, 2025

गढ़वा में जेवर व्यवसायी को गोली मारी, गंभीर रूप से अस्पताल में भर्ती

गढ़वाः श्री वंशीधर नगर में शनिवार की देर शाम मंदिर रोड़ पर जेवर व्यापारी को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर लूटने का प्रयास किया। इस घटना में व्यापारी दीपक सोनी घायल हो गया। दीपक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी।

IAS विनय चौबे के साले और ससुर नही बता पाएं कहां से आएं बैंक खातों में करोड़ों रुपये, ACB फिर से करेगी पूछताछ
ज्वेलरी विक्रेता दीपक सोनी शनिवार की शाम अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। वंशीधर मंदिर रोड़ के समीप पहुंचते ही घात लगाये तीन अज्ञात अपराधियों ने दीपक को घेर लिया और उससे बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने दीपक के पैर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। गोली लगने से दीपक सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

See also  लोहरदगा के बरही नदी पुल पर अचानक आया पानी, बाइक सवार युवक फंसा, चला रोंगेट खड़े कर देने वाला रेस्क्यू ऑपरेशन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now