बिल्डर विजय जैन से मांगी गयी एक करोड़ की रंगदारी, अमन साहू गैंग के राहुल सिंह के नाम से आया इंटरनेट कॉल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 29, 2025

अमन साहू गैंग के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर कसा शिकंजा, राहुल सिंह के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी

रांचीः राजधानी रांची के बिल्डर और जमीन कारोबारी विजय जैन से गैंगस्टर अमन साहू के गुर्गे राहुल सिंह के नाम पर एक करोड़ की रंगदारी मांगी गयी है। विजय जैन कांके रोड़ में सीएमपीडीआई के पास रहते हैं। उन्होंने इस संबंध में गोंदा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसकी पुष्टि रांची पुलिस के अधिकारियों ने भी की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

रांची में IND vs SA मैच का क्रेज: सभी बड़े होटल हाउसफुल, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
विजय जैन से दो नवंबर से ही इंटरनेट कॉल पर रंगदारी मांगी जा रही है। रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की बात कही गयी है। व्हाट्सऐप कॉल और अन्य तरीके से भी रंगदारी मांगने की बात सामने आयी है। इससे उनका पूरा परिवार दहशत में है। कॉल आने के बाद जमीन कारोबारी ने जिले के वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। कॉल आने के बाद जमीन कारोबारी का परिवार पुलिस अधिकारियों से मिलकर रोज इस मामले का अपडेट लेता रहता था।

See also  वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई सुरक्षा, बिना बॉडीगार्ड के रहेंगे

डीएसपी राधा प्रेम किशोर सहित 9 अधिकारी बन गए IPS, नोटिफिकेशन जारी
गाड़ियां बदल-बदल कर आना जाना कर रहे हैं सदस्यः कारोबारी के साथ-साथ पूरे परिवार में इतनी दहशत है कि कारोबारी तथा उनका परिवार गाड़ियां बदल-बदल कर कहीं भी आना-जाना कर रहे हैं। तनाव के कारण विजय जैन की तबीयत खराब हो गयी है। किसी भी अनजान कॉल से सहम जा रहे हैं। कॉल करनेवाले के संबंध में टू-कॉलर या अन्य माध्यम से जानकारी लेने के बाद ही जवाब दे रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now