- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

सिमडेगा में जंगली हाथियों से परेशान लोगों का फूटा गुस्सा, NH-143 को किया जाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 26, 2025

सिमडेगा में जंगली हाथियों से परेशान लोगों का फूटा गुस्सा, NH-143 को किया जाम

डेस्कः सिमडेगा जिले ठेठईटांगर प्रखंड के जोराम पावर ग्रिड के पास हाथियों के आतंक से परेशान ग्रामीण सड़क आ गये। वन विभाग की लापरवाही के खिलाफ लोगों ने सिमडेगा-राउरकेला एनएच-143 को जाम कर दिया। सड़क जाम होने की वजह से एनएच पर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई।

प्रेमी के साथ बगान में बैठक शराब पी रही थी महिला, 9 आदिवासी युवकों ने डराकर बारी-बारी से किया सामूहिक दुष्कर्म
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक महीने से इस इलाके में हाथियों का आतंक जारी है। रात होने के साथ हाथियों का झुंड गांव में घुस आता है। इस दौरान हाथी फसलों को रौंदते है जिससे फसल पूरी तरह से बर्बाद हो जाता है। यही नहीं हाथियों का इस पिछले एक महीने से कई घरों को भी नुकसान पहुंचा चुका है।

पत्नी के शराब पीकर आने पर नशेड़ी पति हुआ आगबबूला, झगड़े के दौरान उठाया खौफनाक कदम
ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग को इस दौरान बार-बार शिकायत की गई लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। वन विभाग की टीम ने गांव वालों को हाथियों के आतंक से बचाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। पिछले एक महीने से ग्रामीण असुरक्षा के बीच जी रहे है और रात चैन से सोना भी उन्हें नसीब नहीं हो रहा है। जब तक वन विभाग की टीम प्रभावित गांवों में पेट्रोलिंग और सर्तकता नहीं बढ़ाती है उनका आंदोलन जारी रहेगा। स्थानीय प्रशासन गांव वालों को मनाने की कोशिश कर रही है ताकि एनएच पर जाम खत्म हो और गाड़ियों की लंबी कतार खत्म हो।

See also  लालू यादव और तेजस्वी यादव सियासी हलचल के बीच कर रहे है बैठक, कल लालू ने बुलाई विधायक दल की बैठक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now