रांचीः दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची में होने पहले वनडे मैच के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली रांची पहुंच गए है। उनको रिसवी करने के लिए पूर्व क्रिकेटर और जेएससीए के सचिव सौरभ तिवारी खुद एयपोर्ट पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर जेएससीए के सदस्यों ने विराट कोहली का स्वागत किया। एयरपोर्ट के बाहर विराट कोहली को एक झलक देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी थी। विराट कोहली के अलावा दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर क्विंटन डी कॉक भी रांची पहुंच गए है। रोहित शर्मा बुधवार शाम को रांची पहुंचेंगे। भारत और दक्षिण अफ्रीका के अन्य खिलाड़ी 27 नवंबर को चाटर्ड प्लेन से रांची पहुंचेंगे।
#WATCH रांचीः: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली 30 नवंबर को JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका ODI मैच से पहले रांची पहुंचे। pic.twitter.com/64F1F1KZai
— Live Dainik (@Live_Dainik) November 26, 2025
India-South Africa ODI: टिकट के लिए मची होड़, 1 KM तक लगी लंबी लाइन; ब्लैक में धड़ल्ले से हुई बिक्री
ऑफलाइन टिकट की बिक्री जारी
इधर ODI मुकाबले को लेकर शहर के क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। दर्शक टिकट खरीदने के लिए घंटों लाइन पर खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। टिकट की बिक्री के लिए कुल 6 काउंटर बनाए गए हैं। इनमें से एक काउंटर सिर्फ महिलाओं के लिए है, ताकि वो बिना किसी परेशानी के आसानी से टिकट ले सकें। टिकट की बिक्री सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक होती है। ध्यान देने वाली यह है कि आपको गोद में लिए बच्चों के लिए भी टिकट लेना होगा। वहीं ऑनलाइन टिकट की बात करें तो कुल 6,500 टिकटों की बिक्री हुई है।पहले दिन बिके है लगभग 9 हजार टिकट।
इंडिया-साउथ अफ्रीका वनडे मैच के लिए टिकट बिक्री शुरू, सोमवार देर रात से लगी लंबी लाइन, JSCA स्टेडियम में खुले 6 काउंटर
भीड़ को संभालने के लिए कड़ी सुरक्षा
टिकट खरीदने के लिए भारी संख्या में भीड़ जुट रही है, ऐसे में प्रशासन ने स्टेडियम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। स्टेडियम परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग की गई है। पार्किंग और प्रवेश मार्गों पर भी पुलिस की कड़ी निगरानी रखी जा रही है। टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष निगरानी मौजूद हैं।






