BLO को बंधक बनाने वाले बयान पर मंत्री इरफान अंसारी ने किया यूटर्न, कहा- मेरा बयान सिर्फ फर्जी गिरोह को लेकर था

BLO को बंधक बनाने वाले बयान पर मंत्री इरफान अंसारी ने किया यूटर्न, कहा- मेरा बयान सिर्फ फर्जी गिरोह को लेकर था

रांचीः एसआईआर के लिए आने वाले बीएलओ (BLO) को घर में बंद करने वाले बयान पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने यू-टर्न ले लिया है। उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि कुछ लोग नकली BLO बनकर ‘नाम काटने’ का डर दिखाते हैं, घर-घर जाकर धमकाते हैं और पैसे वसूलते हैं। लिहाजा, उन्होंने ऐसे फर्जी लोगों को तुरंत पकड़ने और प्रशासन को सूचना देने को कहा था। यह बयान फर्जीवाड़ा करने वाले अपराधियों के लिए था, न कि वास्तविक BLO के लिए’।

SIR के लिए कोई अधिकारी आए तो उसे घर में बंधक बनाकर रखें, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बिगड़े बोल
मैंने BLO के खिलाफ कुछ नहीं बोला: इरफान अंसारी
विवाद बढ़ता देख मंत्री इरफान अंसारी ने अपने पोस्ट में लिखा है कि ‘BLO हमारे सम्मानित निर्वाचन अधिकारी हैं’ मैंने कभी भी BLO के खिलाफ कुछ नहीं कहा है। मेरी बात केवल उन फर्जी तत्वों पर थी, जो BLO के नाम पर ग्रामीणों को ठग रहे थे। बीजेपी मेरी बातों को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रही है’। मंत्री इरफान ने लिखा है कि भाजपा को ‘इरफान फोबिया’ हो गया है। यदि बीजेपी के पास मुद्दे नहीं हैं तो मुझसे मांग ले, मैं मुद्दे दे दूंगा’। मेरी चेतावनी जनता की सुरक्षा, चुनाव की निष्पक्षता और प्रशासन की मजबूती के लिए थी लेकिन बीजेपी अपनी बौखलाहट में इसे भी राजनीतिक रंग दे रही है’।

See also  पश्चिम बंगाल में जगह-जगह हिंसा, कोलकाता-आसनसोल में TMC दफ्तर फूंका

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से झटका, अंतरिम राहत को किया खत्म
मंत्री इरफान अंसारी का बयान क्यों पढ़ना है जरूरी
झारखंड सरकार में मंत्री इरफान ने स्पष्ट कर दिया है कि उन्होंने बीएलओ के खिलाफ ऐसी कोई बात कही ही नहीं है। हालांकि जामताड़ा में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने साफ साफ कहा था कि बीएलओ आए तो उसे घर में बंद कर दें। उन्होंने यह भी कहा था कि SIR के नाम पर वोटर लिस्ट से नाम काटे जा रहे हैं। आधार कार्ड से नाम काटे जा रहे हैं। आधार से नाम कटने पर बैंक अकाउंट भी बंद हो जाएगा। बिहार में 65 लाख वोटर के नाम काट दिए गए, इसकी वजह से 80 विधानसभा क्षेत्र का चुनाव प्रभावित हुआ है।उन्होंने आगे कहा था कि उसकी जगह वैसे 22 लाख लोगों का नाम जोड़ा गया है जो बीजेपी को पसंद करते थे। ठीक ऐसा ही पश्चिम बंगाल में होने जा रहा है। पश्चिम बंगाल के बाद असम में करेंगे, फिर झारखंड में करेंगे। इस दौरान मंत्री इरफान अंसारी ने कहा था कि एकदम अगर कोई आपका नाम काटने और पूछने के लिए आए तो ऐसे पदाधिकारी को गेट में बंद कर दीजिएगा, ताला मार दीजिएगा, मैं आकर खोलूंगा। किसी कीमत पर अपना नाम नहीं काटने दीजिएगा, फिर नाम काट देगा और बोल देगा कि आप घुसपैठिया हैं।

इंडिया-साउथ अफ्रीका वनडे मैच के लिए टिकट बिक्री शुरू, सोमवार देर रात से लगी लंबी लाइन, JSCA स्टेडियम में खुले 6 काउंटर
मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया: मंत्री इरफान अंसारी
लेकिन जब विवाद बढ़ा तो मंत्री इरफान अंसारी ने बयान पर सफाई दी है, उन्होंने कहा कि मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। उन्होंने बीएलओ के बारे में कोई गलत बात नहीं कही है। उन्होंने तो सिर्फ फर्जी बीएलओ के बारे में बात कही है। बेशक, मंत्री इरफान ने सफाई दे दी है लेकिन बीजेपी लगातार उन पर हमलावर है।
मंत्री इरफान अंसारी ने BLO को लेकर क्या कहा है?
मंत्री इरफान अंसारी ने चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे SIR पर सवाल उठाया था। जामताड़ा में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा था कि अगर कोई BLO किसी के घर में जाता है तो उसे घर में बंद कर दें। उन्होंने लोगों से किसी भी कीमत पर SIR न कराने और सतर्क रहने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि अगर कोई बीएलओ घर आए तो हमसे कॉन्टेक्ट करें, उनसे कुछ न कहें, नहीं तो वे लोग आपका नाम वोटर लिस्ट से हटाकर सारे हक छीन लेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now