जुबिन गर्ग की हुई थी हत्या, सिंगापुर में सिंगर की मौत पर हेमंता बिस्वा सरमा का बड़ा खुलासा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 25, 2025

जुबिन गर्ग की हुई थी हत्या, सिंगापुर में सिंगर की मौत पर हेमंता बिस्वा सरमा का बड़ा खुलासा

डेस्कः सिंगापुर में असम के बड़े सिंगर जुबिन गर्ग की मौत मामले में असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्व सरमा ने बड़ा खुलासा किया है। हेमंता बिस्व सरमा ने कहा कि जुबिन की हत्या की गई थी जिन्होंने यह किया है, वे कानून से बच नहीं पाएंगे। शुरुआत में सिंगापुर प्रशासन ने इसे एक सामान्य हादसा बताया था और आधिकारिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबना बताया गया था, लेकिन अब असम सरकार ने इसे हत्या मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

गायक जुबिन गर्ग की मौत मामले में बड़ा खुलासा, चचेरे भाई और असम पुलिस के डीएसपी संदीपन गर्ग गिरफ्तार
असम और पूर्वोत्तर भारत की आवाज माने जाने वाले मशहूर गायक जुबिन गर्ग की मौत एक गंभीर रहस्य बनी हुई है।जुबिन गर्ग का निधन 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में हुआ था। जानकारी के अनुसार, जुबिन गर्ग नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में हिस्सा लेने और परफॉर्म करने सिंगापुर गए थे। घटना के दिन वह सेंट जॉन आइलैंड के पास एक यॉट पर मौजूद थे और तैरने के लिए पानी में उतरे। बताया गया कि उन्होंने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी और सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

See also  स्टील फैक्ट्री में होली का रंग लगाने पर हुआ विवाद, चतरा के रहने वाले युवक की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार

सिंगापुर में प्रसिद्ध असमी सुपर स्टार जुबीन गर्ग की मौत, स्कूबा डाइविंग के दौरान गई जान… हिमंता और हेमंत ने जताया शोक
जुबिन गर्ग की मौत के बाद समर्थकों ने उठाए कई सवाल
जुबिन गर्ग की मौत के बाद परिवार, प्रशंसकों और कुछ राजनीतिक नेताओं ने सवाल उठाए। इसी दबाव के बाद असम सरकार ने एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) और एक सदस्यीय न्यायिक आयोग बनाया. भारत सरकार ने भी सिंगापुर से जांच में मदद के लिए MLAT प्रक्रिया शुरू की है।

सिंगर जुबिन गर्ग का दोबारा होगा पोस्टमार्टम, असम के हेमंता बिस्व सरमा ने किया ऐलान
जुबिन गर्ग की मौत को लेकर कई खुलासे हुए
जांच में अब तक कई अहम खुलासे हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें फेस्टिवल आयोजक श्यामकानू महांता, मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा, कुछ बैंड सदस्य, जुबिन के कजिन और सुरक्षा कर्मी शामिल हैं। सुरक्षाकर्मियों के बैंक खातों में 1.1 करोड़ रुपये से ज्यादा की संदिग्ध रकम मिलने के बाद अब वित्तीय एजेंसियां भी जांच में शामिल हो गई हैं।

See also  अमेरिका के Los Angeles Fire में पेरिस हिल्टन समेत कई सुपर स्टार के घर खाक, तस्वीरें ऐसी मानों किसी ने एटम बम से कर दिया है हमला

ग्वालियर में 2 स्पा सेंटरों पर पुलिस की रेड; भीतर का नजारा देखकर सन्न रह गए अधिकारी
जहर से मौत की बात भी रिपोर्ट में खारिज
हालांकि दूसरी ऑटोप्सी रिपोर्ट में यह साफ हुआ है कि मौत ज़हर से नहीं हुई, लेकिन देरी से इलाज, संभावित षड्यंत्र,विरोधाभासी बयान और पैसों की लेनदेन ने मामले को और उलझा दिया। सिंगापुर पुलिस अभी भी इसे हादसा मान रही है, लेकिन असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसे “मर्डर” बताते हुए जल्द चार्जशीट दाखिल करने की बात कही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now