गायक जुबिन गर्ग की मौत मामले में बड़ा खुलासा, चचेरे भाई और असम पुलिस के डीएसपी संदीपन गर्ग गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 8, 2025

zubin garg cousin sandipan garg

गुवाहाटी: असम के मशहूर गायक जुबिन गर्ग की मौत के मामले में एक बड़ा मोड़ आया है। पुलिस ने इस केस में गायक के चचेरे भाई और असम पुलिस के डीएसपी संदीपन गर्ग को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान पुलिस को कई ऐसे सबूत मिले हैं जो संदीपन गर्ग की संलिप्तता की ओर इशारा करते हैं।

जुबिन गर्ग की सिंगापुर में हुई थी मौत

गौरतलब है कि जुबिन गर्ग की मौत कुछ दिन पहले सिंगापुर में एक स्कूबा डाइविंग हादसे में हुई थी। हालांकि शुरुआती जांच में इसे एक दुर्घटना बताया गया था, लेकिन बाद में सामने आए तथ्यों ने कई सवाल खड़े कर दिए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, संदीपन गर्ग से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

See also  रांची के अशोक नगर में बिल्डर अखिलेश पांडेय के बंगले में हुई थी चोरी, बिहार से 2 संदिग्ध हिरासत में, SIT की जांच तेज

चचेरे भाई संदीपन गर्ग पर शक

जुबिन गर्ग असम के सबसे लोकप्रिय संगीत कलाकारों में से एक थे और बॉलीवुड में भी उन्होंने अपनी आवाज से पहचान बनाई थी। उनकी अचानक हुई मौत से पूरे उत्तर-पूर्व में शोक की लहर दौड़ गई थी। अब इस गिरफ्तारी के बाद मामले में हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। असम पुलिस ने कहा है कि वे मामले की गहन जांच कर रही है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह पुलिस विभाग से ही क्यों न जुड़ा हो।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now