- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

Smriti Mandhana Wedding:स्मृति और पलाश मुच्छल की शादी टली, मंधाना के पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद हुआ फैसला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 23, 2025

Smriti Mandhana Wedding:स्मृति और पलाश मुच्छल की शादी टली, मंधाना के पिता की तबीयत बिगड़ने के बाद हुआ फैसला

डेस्कः वर्ल्ड चैम्पियन स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी अचानक टल गई है। रविवार 23 नवंबर को महाराष्ट्र के सांगली में स्मृति और पलाश शादी के बंधन में बंधने जा रहे थे। मगर इससे पहले ही शादी के माहौल दुखद घटना घटी, जब स्मृति के पिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के मुताबिक, अचानक ये हादसा होने के बाद एंबुलेंस आई और स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण स्मृति ने फिलहाल शादी टालने का फैसला किया है।

मां के दूध में मिला यूरेनियम, बिहार के 6 जिलों से आई चौकाने वाली रिपोर्ट, नवजात पर मंडराया कैंसर का खतरा
महाराष्ट्र के सांगली में स्मृति मंधाना के नए घर में पिछले कुछ दिनों से ही शादी की तैयारियां चल रही थीं और सभी रस्मों को पूरा किया जा रहा था। रविवार 23 नवंबर की शाम करीब 4.30 बजे शादी का मुहूर्त था लेकिन इससे पहले कि कुछ हो पाता, अचानक खुशियों से भरे माहौल में खलल पड़ गई। जानकारी के मुताबिक, सुबह नाश्ते के वक्त मंधाना के पिता की तबीयत बिगड़ गई थी लेकिन जब उसमें सुधार नहीं हुआ तो उन्हें तुरंत ही सांगली के सर्वहित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर्स उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

See also  बिहार में BJP जिलाध्यक्ष की गोद में बार बाला, ऐ मिसिर जी... गाने पर खूब हुई मस्ती, VIDEO हुआ वायरल

मोदी-नीतीश के साथ मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर कार्रवाई, गुजरात पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मीडिया से बात करते हुए स्मृति मंधाना के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने पूरे घटनाक्रम को बयान किया। उन्होंने कहा, “आज सुबह नाश्ता करते समय श्रीनिवास मंधाना की तबीयत बिगड़ गई। हमें लगा कि वो ठीक हो जाएँगे।इसलिए हमने थोड़ी देर इंतज़ार किया। लेकिन उसके बाद उनकी तबीयत और बिगड़ गई। जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्मृति अपने पिता के बहुत ज़्यादा करीब हैं। इसलिए उन्होंने फैसला किया है कि जब तक उनके पिता पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाते, तब तक वह शादी नहीं करेंगी।”

 

खान सर से पढ़ने गई लड़की, गुजारा करने को ढूंढी पार्ट टाइम जॉब, तभी पहुंच गई रेड लाइट एरिया
तुहिन मिश्रा ने साथ ही बताया कि स्मृति ने ही शादी को अनिश्चितकाल के लिए टालने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, “डॉक्टर्स अभी श्रीनिवास मंधाना की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा है कि अभी कुछ दिन अस्पताल में रहना पड़ेगा। इसलिए स्मृति ने फैसला किया है कि जब तक उनके पिता पूरी तरह ठीक नहीं होते तब तक शादी नहीं करेंगी। इसलिए शादी अनिश्चितकाल के लिए टाल दी हई है। हम सभी लोगों से मंधाना परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील करते हैं।”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now