- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

जमशेदपुर में मर्डर, कार से आए बदमाशों ने युवक को मारी गोली; मौत

नग्न अवस्था और जला हुआ चेहरा के साथ मिला युवती का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

झारखंड के जमशेदपुर में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर दो इमामबाड़ा के पास कार से आए अपराधियों ने गुरुवार की रात 10 बजे मो. तौकीर उर्फ गोरा की गोली मारकर हत्या कर दी। कार से पांच की संख्या में आए अपराधियों ने तौकीर पर पहले चापड़ से हमला किया। इसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए।

परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से तौकीर को टीएमएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने यहां जमकर हंगामा किया। तौकीर का भी आपराधिक इतिहास रहा है। वह पूर्व में हत्या के आरोप में जेल जा चुका है। वहीं धतकीडीह में हुए शिवम हत्याकांड में भी शामिल होने का आरोप है।

कदमा पुलिस ने मार्च 2025 में उसे अपराध की साजिश रचने के आरोप में जेल भेजा था। वह कुछ दिनों पहले ही जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया था। परिजनों ने हत्या का आरोप बस्ती के ही रहने वाले आसिफ, बिल्ली आफताब, सेट्टा और जेल में बंद सलमान पर लगाया है। सूचना पाकर कदमा थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे जहां से पुलिस ने खोखा बरामद किया है। वहीं, सिटी एसपी टीएमएच पहुंचे, जहां उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली।

इसे भी पढ़ेंः

यूट्यूब पर एयर शो के वीडियो सर्च कर रहे थे पिता, तभी मिली विंग कमांडर बेटे के मौत की खबर

‘अमिताभ जल रहे होंगे…’, हेलन की बर्थडे पार्टी में लुक को लेकर चर्चा में आईं रेखा, देखते रह गए पैप्स

बिहार के शहरों में सस्ती होगी बिजली, हर 100 यूनिट पर 140 रुपये का फायदा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now