- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

तेजस्वी यादव RJD विधायक दल के नेता चुने गए, चुनाव में हार को लेकर हुई चर्चा, लालू-राबड़ी रहे बैठक में मौजूद

तेजस्वी यादव RJD विधायक दल के नेता चुने गए, चुनाव में हार को लेकर हुई चर्चा, लालू-राबड़ी बैठक बीच में छोड़कर निकले

पटनाः बिहार में नई सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है दूसरी ओर तेजस्वी यादव को एक बार फिर से आरजेडी विधायक दल के नेता चुने गए इसके साथ ही अब यह स्पष्ट हो गया कि वो बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगे। तेजस्वी यादव के एक पोलो रोड़ स्थित आवास पर आरजेडी विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से तेजस्वी यादव को एक बार फिर से नेता प्रतिपक्ष चुना गया।

नीतीश कुमार ने राज्यपाल से की मुलाकात, 20 को लेंगे शपथ, कैबिनेट में JDU-BJP के होंगे 15-15 मंत्री
इस बैठक में विधानसभा चुनाव के दौरान आरजेडी की हार पर भी समीक्षा की गई।नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने कहा कि आगे भी तेजस्वी ही काम करेंगे। तेजस्वी पार्टी को आगे बढ़ाएंगे। संगठन के फैसलों का अधिकार तेजस्वी यादव को दिया गया। वहीं बैठक में तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें ऐसे चुनाव परिणाम की उम्मीद नहीं थी। विधानसभा चुनाव में आरजेडी सिर्फ 25 सीटें ही जीत पाई थी, वहीं महागठबंधन को 35 सीटें मिली थी। 243 सीटों वाली विधानसभा में एनडीए ने 202 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया। इसमें बीजेपी को 89 सीटें मिलीं, उसके बाद जेडीयू 85 सीटों के साथ रही। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की एलजेपी(आरवी) को 19 सीटें मिलीं, जबकि छोटे घटक एचएएम और आरएलएम ने मिलकर नौ सीटें जीतीं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now