पटनाः लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राजनीति में संन्यास लेने और परिवार को छोड़ने के बाद रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर चप्पल फेंकने तक का आरोप लगा दिया। सोशल मीडिया पर रोहिणी आचार्य ने अपनी भावनाओं को सामने रखते हुए संजय यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए। अपने पिता को किडनी देने के फैसले को लेकर भी रोहिणी अपने दर्द को सोशल मीडिया पर बयां किया।
लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने राजनीति से लिया संन्यास, बिहार चुनाव में RJD की हार के बाद संजय यादव पर फोड़ा ठीकरा
एक्स पर पोस्ट करते हुए रोहिणी आचार्य ने लिखा कि कल एक बेटी, एक बहन , एक शादीशुदा महिला , एक माँ को जलील किया गया , गंदी गालियाँ दी गयीं , मारने के लिए चप्पल उठाया गया , मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया , सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पडी ..
कल एक बेटी मजबूरी में अपने रोते हुए माँ – बाप बहनों को छोड़ आयी , मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया.. मुझे अनाथ बना दिया गया ….
आप सब मेरे रास्ते कभी ना चलें , किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी – बहन पैदा ना हो🙏
कैसे तेजस्वी के इतने करीब आया रमीज नेमत? रोहिणी आचार्य ने क्यों कही चप्पल मारने वाली बात
रोहिणी ने आगे लिखा कि कल मुझे गालियों के साथ बोला गया कि मैं गंदी हूँ और मैंने अपने पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी , करोड़ों रूपए लिए , टिकट लिया तब लगवाई गंदी किडनी .. सभी बेटी – बहन , जो शादीशुदा हैं उनको मैं बोलूंगी कि जब आपके मायके में कोई बेटा – भाई हो , तो भूल कर भी अपने भगवान रूपी पिता को नहीं बचाएं , अपने भाई , उस घर के बेटे को ही बोले कि वो अपनी या अपने किसी हरियाणवी दोस्त की किडनी लगवा दे ” .. सभी बहन – बेटियां अपना घर – परिवार देखें, अपने माता – पिता की परवाह किए बिना अपने बच्चे , अपना काम, अपना ससुराल देखें , सिर्फ अपने बारे में सोचें .. मुझसे तो ये बड़ा गुनाह हो गया कि मैंने अपना परिवार, अपने तीनो बच्चों को नहीं देखा , किडनी देते वक्त न अपने पति, न अपने ससुराल से अनुमति ली .. अपने भगवान, अपने पिता को बचाने के लिए वो कर दिया जिसे आज गंदा बता दिया गया .. आप सब मेरे जैसी गलती , कभी , ना करे किसी घर रोहिणी जैसी बेटी ना हो 🙏
कल मुझे गालियों के साथ बोला गया कि मैं गंदी हूँ और मैंने अपने पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी , करोड़ों रूपए लिए , टिकट लिया तब लगवाई गंदी किडनी .. सभी बेटी - बहन , जो शादीशुदा हैं उनको मैं बोलूंगी कि जब आपके मायके में कोई बेटा - भाई हो , तो भूल कर भी अपने भगवान रूपी पिता को…
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) November 16, 2025




