रांचीः भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोकर स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि दी । बिरसा मुंडा की जयंती के दिन ही झारखंड राज्य की स्थापना भी हुई थी । मुख्यमंत्री के साथ विधायक कल्पना सोरेन, कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय भी मौजूद थे ।

















