रांची के संत जॉन्स स्कूल में शिक्षकों पर पिटाई का आरोप, छात्रों ने थाने में दर्ज कराई लिखित शिकायत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 13, 2025

रांचीः राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित संत जॉन्स के चार छात्रों ने अपने ही स्कूल के चार शिक्षकों पर बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगाया है।आरोप है कि शिक्षकों ने छात्रों को डंडे और स्टील के पाइप से बुरी तरह पीटा। छात्रों ने प्रवीण एक्का, नेलसन लकड़ा, आलोक दा और अभिजीत पर मारपीट का आरोप लगाया।

 

दिल्ली ब्लास्ट के बाद रांची में हाई अलर्ट: SSP के निर्देश पर सिटी और ग्रामीण SP के नेतृत्व में 46 जगहों चेकिंग अभियान शुरू
इस घटना के बाद छात्रों के परिजनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया और दोषी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित छात्रों के अनुसार, स्कूल में दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद शिक्षक प्रवीण एक्का, नेलसन लकड़ा, आलोक दा और अभिजीत ने एक गुट के छात्रों को कक्षा में भेज दिया, जबकि दूसरे गुट के चार छात्रों को एनसीसी रूम और बाद में स्टाफ रूम में ले जाकर पीटा गया। छात्रों का कहना है कि डंडा टूटने के बाद शिक्षकों ने स्टील के पाइप से उन्हें मारा, जिससे उनके शरीर पर चोट के निशान आ गए।

See also  बेंगलुरु में RCB इवेंट के दौरान हुए हादसे पर आया विराट कोहली का रिऐक्शन, बोले- मेरे पास कहने के लिए...

हेमंत कैबिनेट की बैठक में 18 एजेंडों पर लगी मुहर,5 दिसंबर से झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र
शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज
इस मामले की सूचना मिलने पर लोअर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर थाना ले गई। छात्रों के बयान पर इन चारों शिक्षकों के खिलाफ लोअर बाजार थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। थाना प्रभारी रणविजय शर्मा ने बताया कि छात्रों द्वारा शिक्षकों के खिलाफ मारपीट की शिकायत की गई है और मामले की जांच जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now