झारखंड स्थापना के 25वें वर्ष के अवसर पर जागरूकता प्रचार वाहनों का फ्लैग ऑफ कार्यक्रम, हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने दिखाई हरी झंडी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 11, 2025

झारखंड स्थापना के 25वें वर्ष के अवसर पर जागरूकता प्रचार वाहनों का फ्लैग ऑफ कार्यक्रम, हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने दिखाई हरी झंडी

रांचीः झारखंड स्थापना के 25वें वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री के आवासीय परिसर में मंगलवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जन-जागरूकता हेतु संचालित प्रचार वाहनों के “फ्लैग ऑफ़ कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये प्रचार वाहन राज्य के सभी जिलों, प्रखंडों एवं गाँवों में भ्रमण कर झारखंड की 25 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुँचाएंगे। इन वाहनों के माध्यम से युवाओं, महिलाओं, किसानों तथा समाज के सभी वर्गों को राज्य के समेकित विकास में भागीदारी हेतु प्रेरित किया जाएगा।

WhatsApp Image 2025 11 11 at 15.37.02 3c6605a6

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात, राज्य स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने का दिया आमंत्रण
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इस अवसर पर समस्त राज्यवासियों को रजत जयंती की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि 25 वर्षों की यह यात्रा झारखंड के आत्मगौरव और उन्नति की गाथा है। उन्होंने कहा कि जिस संकल्पना के साथ यह राज्य बना था, उसे और गति देने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि रजत जयंती के साथ ही हम सभी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती भी मनाएंगे, जो झारखंड के आदिवासी-मूलवासी समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का अवसर है।

See also  Transfer: आरोपों का सामना कर रहे खेल निदेशक सुशांत गौरव हटाए गए, 9 अधिकारियों का तबादला

WhatsApp Image 2025 11 11 at 15.37.01 3ede5977

झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती समारोह शुरू, रन फॉर झारखंड में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन
झारखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और स्थानीय लोक-संस्कृति की झलक
कार्यक्रम के दौरान झारखंड की विविध संस्कृति, परंपरा और समृद्धि की मनमोहक झलकियां प्रस्तुत की गईं। पारंपरिक लोकनृत्य, लोकगीत और झारखंडी वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। राज्य के कला, संस्कृति और लोकजीवन से जुड़े विभिन्न समूहों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और एकता के संदेश को उजागर किया।इस मौके पर दुमका के संताली बैंड सहित स्थानीय लोककलाकारों ने सम्मोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजंत्री,सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक राजीव लोचन बख्शी सहित जनसंपर्क विभाग के पदाधिकारीगण एवं अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now