सेल्फी ले रही थी, गाड़ी से ही महिला को खींच ले गया खूंखार शेर, खौफनाक Video Viral

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 10, 2025

lion-attack-on-woman

डेस्कः जंगल सफारी करना लोगों का शौक बन चुका है। जंगल में घूमते और शिकार करते जानवरों को देखने में लोगों को मजा आता है। आमतौर पर जंगल सफारी में लोगों को बंद गाड़ियों में ही ले जाया जाता है, लेकिन कुछ जगहों पर लोग खुली गाड़ियों में भी घूमते नजर आते हैं।

सोशल मीडिया पर इसके वीडियोज भी अक्सर देखने को मिल जाते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाएगी। इस वीडियों में दिखता है कि एक महिला की छोटी सी गलती उसे मौत के मुंह में लेकर चली जाती है। ये वीडियो चेतावनी है कि जंगली जानवरों के साथ लापरवाही का अंजाम कितना भयानक हो सकता है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जंगल सफारी के दौरान महिला कैसे गाड़ी में बैठे-बैठे सेल्फी ले रही है। इसी बीच अचानक वहां एक शेर दौड़ता हुआ पहुंच जाता है और महिला का हाथ पकड़ कर उसे गाड़ी से बाहर खींच लेता है। इसके बाद तो चीख-पुकार मच जाती है। शेर ने उसपर बुरी तरह से अटैक किया था।

See also  रांची समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया का झारखंड में दिखेगा असर

झारखंड में तीन दिनों में छह डिग्री तापमान गिरा, रांची का पारा 11.8 डिग्री, 6 जिलों में आज से चलेगी शीतलहर

कुछ दूर जाकर ड्राइवर गाड़ी रोक देता है, लेकिन शेर के चंगुल से उस महिला को छुड़ाने की हिम्मत कोई नहीं कर पाता। पहली नजर में देखने पर तो ये खौफनाक घटना असली ही लगती है, लेकिन अगर ध्यान से देखें तो पता चलता है कि ये एक एआई जनरेटेड वीडियो है। इस घटना का वास्तविकता से कोई नाता नहीं है।

इस खौफनाक वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @photo5065 नाम की आईडी से शेयर किया गया है। महज 10 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 8 मिलियन यानी 80 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 23 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।

वीडियो देख किसी ने इस घटना को ‘लापरवाही का खतरनाक नतीजा’ बताया है तो किसी ने कहा कि ‘सेल्फी का शौक कभी-कभी जानलेवा साबित हो सकता है’। कई यूजर्स ने Grok से ये जानने की कोशिश की है कि ये वीडियो सच है या एआई जनरेटेड वीडियो है। ग्रोक ने बताया कि ये घटना असली नहीं है बल्कि इसे एआई की मदद से बनाया गया है, जो बिल्कुल असली घटना की तरह ही लगता है।

See also  धनबाद में प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में तीन अपराधियों को लगी गोली

हजारीबाग में 3 मंजिला मकान में लगी आग, बुझाने गए युवकों को लगानी पड़ी छलांग

वीडियो यहां देखें

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now