झारखंड में तीन दिनों में छह डिग्री तापमान गिरा, रांची का पारा 11.8 डिग्री, 6 जिलों में आज से चलेगी शीतलहर

झारखंड में तीन दिनों में छह डिग्री तापमान गिरा, रांची का पारा 11.8 डिग्री, 6 जिलों में आज से चलेगी शीतलहर

रांचीः झारखंड में ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। उत्तर और मध्य झारखंड में शीतलहर स्थिति बनने लगी है। पश्चिमी विक्षोभ से सर्दी बढ़ने लगी है। उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र से आ रही ठंडी हवाओं ने तापमान को गिरा दिया है। मौसम केंद्र ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

पति से नाराज पत्नी ने मायके बुलाकर कुत्ते से कटवाया, अस्पताल में चल रहा हैं इलाज
राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में पिछले तीन दिनों से न्यूनतम तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ चुकी है। रविवार को रांची का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की हवा में तेज सिहरन महसूस की गयी। रविवार को दो जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग ने 10 और 11 नवंबर को पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला, लातेहार और लोहरदगा में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आठ साल बाद मीडिया के सामने आए संजीव सिंह, बोले-नीरज मेरा भाई था, आरोप पीड़ा देता है
मौसम विभाग रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में खूंटी राज्य में सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री गिरकर 9.6 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं सिमडेगा का पारा 3.7 डिग्री गिरकर 9.9 पर पहुंच गया। रांची के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। एक दिन में पारा 3.4 डिग्री गिरकर 11.8 डिग्री पर पहुंच गया है। अगले दो दिनों में न्यूनतम पारे में दो-तीन डिग्री तक गिरावट आ सकती है। रांची का अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री के बीच बना हुआ है।

रांची में कफ सीरप के लिए डॉक्टर की हत्या, गांव वालों ने एक आरोपी वारिस अंसारी को पकड़ा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now