‘भैया, क्या कर रहे हो…’, रैपिडो के कैप्टन ने महिला यात्री संग की गंदी हरकत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 9, 2025

Bike_rapido-case

डेस्कः बेंगलुरु में रैपिडो बाइक राइडर पर महिला यात्री ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया और बाद में पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, यह घटना गुरुवार को दोपहर करीब 4 बजे हुई। विल्सन गार्डन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रैपिडो की ओर से इस मामले में अभी तक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

महिला ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में अपनी आपबीती साझा की। उन्होंने लिखा, ‘चर्च स्ट्रीट से अपने पीजी लौटने के लिए रैपिडो बुक किया। रास्ते में कैप्टन ने मेरे पैर टच करने की कोशिश की। यह इतना अचानक हुआ कि मैं इसे समझ भी नहीं पाई। मैंने बस घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

Bihar Elections: चुनाव ड्यूटी पर जा रहे ITBP जवानों की बस में लगी आग, मची अफरातफरी

जब उसने दोबारा ऐसा किया तो मैंने कहा कि भैया, क्या कर रहे हो, मत करो। लेकिन वह नहीं रुका।’ महिला ने बताया कि वह राइडर से बाइक रोकने के लिए नहीं कह सकी, क्योंकि वह शहर में नई आई है। उसे पता नहीं था कि बाइक कहां से गुजर रही है।

See also  दिल्ली पुलिस ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को भेजा नोटिस, मोबाइल-लैपटॉप के साथ दिल्ली बुलाया; अमित शाह के फर्जी वीडियो का मामला

पीड़िता ने बताया कि पीजी पहुंचने के बाद पास में खड़े एक व्यक्ति ने यह नोटिस किया। उसने मुझसे पूछा कि क्या हुआ। मैंने उन्हें घटना के बारे में बताया तो उन्होंने कैप्टन से सवाल-जवाब किया। कैप्टन ने माफी मांगी और कहा कि वह दोबारा ऐसा नहीं करेगा।

लेकिन, वहां जाते समय उसने मेरी ओर उंगली दिखाई, जिससे मुझे और असुरक्षित महसूस हुआ। महिला ने कहा, ‘मैं यह साझा कर रही हूं ताकि किसी महिला को ऐसा अनुभव न करना पड़े – न कैब में, न बाइक पर, न कहीं और। मेरे साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। लेकिन आज मैं चुप नहीं रह सकी क्योंकि मुझे बहुत असुरक्षा महसूस हुई।

तेज प्रताप यादव को Y प्लस सिक्योरिटी, बिहार चुनाव के बीच गृह मंत्रालय ने किया बड़ा फैसला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now