नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) छात्रसंघ चुनाव 2025 के नतीजे घोषित हो गए हैं। इस बार लेफ्ट यूनाइटेड ने चारों पदों पर शानदार जीत हासिल की है। वोटों की गिनती पूरी होने के बाद यह साफ हो गया कि जेएनयू में एक बार फिर लेफ्ट यूनाइटेड का दबदबा कायम रहा है।
प्रेसिडेंट पद पर लेफ्ट यूनाइटेड की अदिति मिश्रा ने जीत दर्ज की है।
उपाध्यक्ष पद पर के. गोपिका ने बाजी मारी है।
महासचिव पद पर सुनील यादव विजयी रहे, जबकि
संयुक्त सचिव पद पर दानिश ने जीत हासिल की।
इन चारों पदों पर जीत के साथ लेफ्ट यूनाइटेड ने JNUSU चुनाव में एकतरफा प्रदर्शन करते हुए सभी विरोधी संगठनों को पीछे छोड़ दिया।

JNUSU Election Results 2025 – लेफ्ट यूनाइटेड की क्लीन स्वीप
प्रेसिडेंट पद: अदिति मिश्रा (लेफ्ट यूनाइटेड) – विजेता
उपाध्यक्ष पद: के. गोपिका (लेफ्ट यूनाइटेड) – विजेता
महासचिव पद: सुनील यादव (लेफ्ट यूनाइटेड) – विजेता
संयुक्त सचिव पद: दानिश (लेफ्ट यूनाइटेड) – विजेता




